Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: सुरक्षित पर्यटन पखवाड़े का आयोजन 25 अगस्त तक

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों में महिला पर्यटकों के मन में और भी अधिक सुरक्षा और सहजता का भाव विकसित करने 10 से 25 अगस्त 2022 तक ‘संकल्प-सुरक्षित पर्यटन का’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत पर्यटकों के मन में प्रदेश के सांस्कृतिक और सामाजिक पर्वों एवं परंपराओं से अपनेपन और सुरक्षा का भाव पैदा किया जायेगा।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 11 परियोजना सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का क्रियान्वयन 20 संकुलों के 50 पर्यटन स्थलों पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से निर्भया योजना अंतर्गत किया जा रहा है।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर ‘‘संकल्प-सुरक्षित पर्यटन का’’ अभियान की गतिविधियों का आयोजन एवं सफल क्रियान्वयन करने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। ताकि पर्यटन स्थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्पन्न हो और वे पर्यटन का आनंद प्राप्त कर सकें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *