Friday , May 10 2024
Breaking News

Satna: जिले में अब तक 350.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/  जिले में इस वर्ष 1 जून से 4 अगस्त 2022 तक 350.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 391.6 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 246 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 173.2 मि.मी., बिरसिंहपुर में 514 मि.मी., रामपुर बघेलान में 301 मि.मी., नागौद में 546 मि.मी., जसो (नागौद) में 220 मि.मी., उचेहरा में 419 मि.मी., मैहर में 279 मि.मी., अमरपाटन में 333 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 429 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 502.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 मई तक सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन की आधी शिकायतें कम करें- रानी बाटड

मैहर कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समीक्षा सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर रानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *