Friday , May 17 2024
Breaking News

Satna: गांव-गांव, नगर-नगर किया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/भारत सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त 2022 की अवधि में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियो में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर लगाये जाने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिये सतना जिले में गुरुवार को 3 ध्वज सुविधा केन्द्रों का भी शुभांरभ किया गया है। यहां से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये के निर्धारित मूल्य का नकद भुगतान कर तिरंगा झंडा प्राप्त कर सकता है।

सतना जिले में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहें है। इसके लिये जन-जागरुकता रैली, साइकिल रैली, कार्यशाला, सोशल मीडिया और पोस्टर, बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके फलस्वरुप लोगों के बीच में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति उत्साह का माहौल निर्मित हुआ है। गुरुवार को सतना जिले की सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों की आंगनवाड़ी केन्द्रों में तिरंगे की आकर्षक और सुंदर रंगोली सजाई गई और अभियान में लोगों को शामिल होने के लिये प्रेरित किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनों से अपने घरों, कार्यालय और प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील भी की। मैहर नगर पालिका क्षेत्र में एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा और एसडीओपी लोकेश डावर की अगुवाई में अधिकारियों एवं युवाओं ने दो पहिया वाहनों की विशाल तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, सब्जी विक्रेता ने बाट से किया हमला, पुलिस लेट पहुंची

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। सब्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *