Tuesday , May 14 2024
Breaking News

MP Panchayat Election 2022: 41 जिलों में भाजपा का जलवा , कांग्रेस 10 पर सिमटी, देखिये पूरी सूची

सतना में राम खिलावन कोल बने जिला पंचायत अध्यक्ष, सुष्मिता पंकज सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

कोर्ट द्वारा परिणाम पर रोक के चलते सीधी जिला पंचायत का नहीं हुआ चुनाव

Madhya Pradesh Panchayat Election 2022: digi desk/BHN/ भोपाल/  मध्य प्रदेश में शुक्रवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। 51 में से 41 जिलों में भाजपा सरकार बनी है, वहीं कांग्रेस दस जिलों में सिमट गई। कोर्ट द्वारा एक वार्ड के परिणाम पर रोक के कारण सीधी जिला पंचायत के चुनाव नहीं कराए जा सके। इसके पहले जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा ऐसा ही प्रदर्शन कर चुकी है। नगर पालिका और नगर परिषद में भी भाजपा का ही बहुमत है। भोपाल, उज्जैन सहित अन्य कई जिलों में चुनाव के दौरान हंगामा भी हुआ।

सतना में राम खिलावन कोल को मिली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी, सुष्मिता पंकज सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

सतना जिले के जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के नवनिर्वाचित सदस्यों के सम्मिलन की कार्यवाही शुक्रवार को जिला पंचायत सतना के सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा विधि प्रक्रिया अनुसार मतदान संपन्न होने के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी अनुराग वर्मा ने मध्यप्रदेश पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष) नियम 17 के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचित रामखेलावन कोल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिये सुष्मिता पंकज सिंह के नाम की घोषणा की और विधि पूर्वक निर्वाचन परिणाम के घोषणा पश्चात नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र भी परिदत्त किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, एसडीएम नीरज खरे एवं जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्यगण उपस्थित रहे।

दिग्विजय ने पकड़ी पुलिस अधिकारी की कालर, मुख्यमंत्री ने की निंदा

भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां जीतने वालों में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की संख्या अधिक मानी जा रही थी, लेकिन अध्यक्ष भाजपा समर्थित रामकुंवर नवरंग गुर्जर चुनी गईं। जब भाजपा नेता उन्हें चुनाव स्थल पर लेकर जाने लगे तो कांग्रेस के नेताओं ने इसका विरोध करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ झूमाझटकी की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक पुलिस अधिकारी की कालर पकड़ ली। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों को धमकाने और बलपूर्वक मतदान कराने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के इस आचरण को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारी की कालर पकड़ रहे हैं। कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लोकतंत्र में जय-पराजय चलती रहती है, लेकिन ऐसी बौखलाहट कि आप अधिकारी की कालर पकड़ें, यह अधिकार आपको किसने दिया। मुझे आश्चर्य है कि दस साल तक मुख्यमंत्री रहने वाला व्यक्ति ऐसी प्रतिक्रिया दे रहा है। यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है। जमीन खिसक गई तो अपशब्द कहने, कालर पकड़ने की मैं निंदा करता हूं।

बड़वानी में भाजपा से बागी मंत्री पुत्र जीते, शाम को अधिकृत प्रत्याशी बताया

बड़वानी में मंत्री प्रेम सिंह पटेल के बेटे बलवंत पटेल चुनाव जीते हैं। उन्होंने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने कविता आर्य को प्रत्याशी के रूप में समर्थन दिया था। परिणाम आने के बाद आर्य के समर्थकों ने मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की और भाजपा कार्यालय में हंगामा किया। उधर, शाम को पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने पत्रकारवार्ता कर बलवंत पटेल को पार्टी का समर्थित प्रत्याशी बता दिया। बताया। उधर, खंडवा में मंत्री विजय शाह के पुत्र दिव्यदित्य शाह लाटरी के माध्यम से उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीते।

टीकमगढ़ में उमा भारती के भतीजे की पत्नी बनीं अध्यक्ष

टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह की पत्नी उमिता सिंह जीत गईं।

तीन जिलों में लाटरी से चुने गए अध्यक्ष

धार, उमरिया और आगर-मालवा में जिला पंचायत अध्यक्ष लाटरी से चुने गए। तीनों स्थानों पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने लाटरी के माध्यम से चुनाव कराया। इसमें परिणाम भाजपा के पक्ष में आए।

जिला- निर्वाचित अध्यक्ष-समर्थक दल

भोपाल- रामकुंवर गुर्जर (भाजपा)

राजगढ़- चंदर सिंह सोंधिया (कांग्रेस)

रायसेन-बबलू जसवंत मीणा (भाजपा)

सीहोर- गोपाल सिंह इंजीनियर (भाजपा)

विदिशा- गीता रघुवंशी (भाजपा)

इंदौर- रीना मालवीय (भाजपा)

खरगोन- अनु तंवर (भाजपा)

खंडवा- कंचन तनवे (भाजपा)

धार- सरदार सिंह (भाजपा)

झाबुआ- सोनल भाबोर (कांग्रेस)

बुरहानपुर- गंगाराम मार्को (भाजपा)

आलीराजपुर- अनीता सिंह चौहान (भाजपा)

बड़वानी- बलवंत पटेल (भाजपा)

ग्वालियर- दुर्गेश कंवर जाटव (भाजपा)

गुना- अरविंद धाकड़ (भाजपा)

शिवपुरी-नेहा अमित यादव (भाजपा)

अशोक नगर- जगन्नाथ सिंह रघुवंशी (भाजपा)

दतिया- इंदिरा दांगी (भाजपा)

जबलपुर-संतोष बरकड़े (भाजपा)

छिंदवाड़ा- संजय पुन्हार (कांग्रेस)

सिवनी-मालती डेहरिया (भाजपा)

बालाघाट-सम्राट सरस्वार (कांग्रेस)

मंडला-संजय कुशराम (भाजपा)

डिंडौरी-रुद्रेश परस्ते (कांग्रेस)

नरसिंहपुर-ज्योति काकोड़िया (भाजपा)

कटनी- सुनीता मेहरा (भाजपा)

उज्जैन-कमला कुंवर देवड़ा (भाजपा)

नीमच-सज्जन सिंह चौहान (भाजपा)

रतलाम-लालाबाई (भाजपा)

शाजापुर-हेमराज सिंह सिसौदिया (भाजपा)

आगर-मालवा- मुन्नी बाई चौहान (भाजपा)

मंदसौर- दुर्गा विजय पाटीदार (भाजपा)

देवास-लीला आटारिया (कांग्रेस)

सागर- हीरा सिंह राजपूत (भाजपा)

छतरपुर-विद्या देवी (भाजपा)

दमोह- रंजीता पटेल (कांग्रेस)

टीकमगढ़-उमिता राहुल सिंह (भाजपा)

निवाड़ी-सरोज प्रेमचंद राय (भाजपा)

पन्ना – मीना परमार (भाजपा)

रीवा- नीता कोल (भाजपा)

सिंगरौली- सोनम सिंह (कांग्रेस)

सतना- रामखेलावन कोल (भाजपा)

नर्मदापुरम-राधाबाई गौर (कांग्रेस)

बैतूल- राजा पंवार (भाजपा)

हरदा- गजेंद्र शाह (भाजपा)

शहडोल- प्रभा मिश्रा (भाजपा)

उमरिया- अनुजा पटेल (भाजपा)

अनूपपुर- प्रीति सिंह (कांग्रेस)

भिंड-कामना भदौरिया (भाजपा)

श्योपुर-गुड्डी आदिवासी (भाजपा)

मुरैना- आरती गुर्जर (भाजपा)

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: संतुलित उर्वरकों के उपयोग से बढ़ती है पैदावार

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर किये गये प्रयोगों से यह बात साबित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *