Monday , July 8 2024
Breaking News

Tricolor: 22 जुलाई 1947 को ही भारत को मिला था तिरंगा, PM ने ट्वीट कर बताई बातें, कांग्रेस को आपत्ति

Tricolor india got her national flag on july 22 1947 pm modi tweeted and told the special things before har ghar tiranga campaign: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ 1947 में 22 जुलाई के ही दिन संविधान सभा ने तिरंगे को राष्‍ट्रध्‍वज के रूप में अंगीकार किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलक्ष्य पर खास ट्विट किया और इतिहास के झरोखे से कुछ जानकारियां सामने रखी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा सहित इतिहास से कुछ दिलचस्प जानकारियां यहां साझा कर रहा हूं। आज हम उन सभी लोगों के महान साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था। हम उनके विजन को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’

 मोदी के ट्विट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय ध्वज पर पीएम मोदी के इस ट्वीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जवाब दिया। पार्टी के मीडिया प्रभारी ने लिखा, ‘हिपोक्रेसी जिंदाबाद! ये खादी से राष्ट्रीय ध्वज बनाने वालों की आजीविका को नष्ट कर रहे हैं, जिसे नेहरू जी ने भारत की आजादी का पोशाक बताया था। ये उस संगठन के प्रचारक रहे हैं जिसे नागपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने में 52 साल लगे।’

पीएम मोदी ने शेयर की यह तस्वीरें

 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसी को यादगार बनाने तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। इसके तहत अगले महीने 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि इस दौरान 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

कुलगाम में अलमारी के पीछे बंकर में छिपे थे 4 आतंकी, वीडियो वायरल

कुलगाम जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *