Tuesday , June 18 2024
Breaking News

Rewa: कांग्रेस ने भाजपा को दी करारी शिकस्‍त, अजय मिश्रा जीते, पार्षदी में भाजपा का दबदबा 

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में रीवा नगर निगम के महापौर तथा पार्षद पदों के लिए मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय पालीटैक्‍नीक कालेज में मतगणना संपन्न हुई। कुल 13 चक्रों में मतगणना पूरी होने के बाद महापौर पद पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा निर्वाचित घोषित किए गए। मिश्रा को कुल 48011 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रबोध व्यास को 37710 मत प्राप्त हुए। इसमें ईवीएम व डाकमत पत्रों के मत शामिल हैं। रिटर्निंग आफ‍िसर एवं कलेक्टर मनोज पुष्प ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। घोषित परिणामों के अनुसार अन्य उम्मीदवारों में जयप्रकाश कुशवाहा जेपी को 6008, इंजीनियर दीपक सिंह आम आदमी पार्टी को 8387, सीएम गुप्ता को 913, कृष्ण गुप्ता एडवोकेट को 1191, रामचरण शुक्ल को 392, अब्दुल बखाती अंसारी को 1491, एडवोकेट देवेंद्र शुक्ला को 211, कुंवर धनंजय सिंह को 489, नुरूल हसन खान को 166, प्रेमनाथ जायसवाल को 179, डा. शैलेन्द्र कुमार सोनी को 130 मत मिले। नोटा में कुल 596 मत दर्ज हुए।

नगर निगम में भाजपा के 18, कांग्रेस के 16 तथा 11 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी 

रीवा नगर निगम के सभी 45 वार्डों की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रीवा में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार पार्षद पद में भारतीय जनता पार्टी के 18, कांग्रेस के 16 तथा 11 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित हुए हैं।

घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड क्रमांक एक से शिवराज रावत निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 से ममता कुशवाहा भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 से सपना वर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से दारा सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 5 से संजय सिंह निर्दलीय तथा वार्ड क्रमांक 6 से धनेन्द्र सिंह कांग्रेस निर्वाचित घोषित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 7 से अर्चना पाण्डेय भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 से अनीता कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 से विमला सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 से वीरेन्द्र सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती रश्मि शर्मा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से ज्योति सिंह भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 13 से नम्रता सिंह बघेल निर्दलीय चुनी गई हैं।

वार्ड क्रमांक 14 से रविशंकर तिवारी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 15 से नीतू पटेल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 16 से शालिगराम नापित भाजपा, वार्ड क्रमांक 17 से वंदना भाजपा, वार्ड क्रमांक 18 से अंबुज रजक भाजपा, वार्ड क्रमांक 19 से समीर शुक्ला भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 20 से दीनानाथ वर्मा भाजपा विजयी हुए हैं। वार्ड क्रमांक 21 से संजय खान निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 22 से पूजा निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 23 से रफीकुन शहनाज अंसारी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 24 से व्यंकटेश पाण्डेय भाजपा, वार्ड क्रमांक 25 से जरीना बेगम कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 26 ऋषिकेश कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 27 से मनीष कुमार नामदेव कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 28 से ज्योति पासा निर्दलीय निर्वाचित हुई हैं। वार्ड क्रमांक 29 से ज्योति नामदेव भाजपा, वार्ड क्रमांक 30 से रूखसाना निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 31 से रमा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 32 से सरस्वती देवी भाजपा, वार्ड क्रमांक 33 से नजमा बेगम कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 34 से सूफिया बेगम कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 35 से अख्तर भाजपा विजयी हुए हैं। वार्ड क्रमांक 36 से सूरज केवट भाजपा, वार्ड क्रमांक 37 से गायत्री देवी खंडेलवाल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 38 से राजबहोर भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 39 आरती बक्सरिया कांग्रेस निर्वाचित हुई हैं। वार्ड क्रमांक 40 से नीलू कटारिया निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 41 से सूफिया बानो निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 42 गुलाम अहमद खान निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 43 से शांति उर्फ आशा निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 44 से अर्चना मिश्र कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 45 से गंगा प्रसाद यादव कांग्रेस विजेता घोषित किए गए। विजयी उम्मीदवारों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।

नगर परिषद बैकुंठपुर 

नगर परिषद बैकुण्ठपुर में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 9, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 4, एक आम आदमी पार्टी तथा एक निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में एसडीएम सिरमौर नीलमणि अग्निहोत्री ने बताया कि नगर परिषद बैकुण्ठपुर के वार्ड क्रमांक एक से बृजलाल कुशवाहा आम आदमी पार्टी,वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती रमा ओमप्रकाश गुप्ता भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 से बृजेश बरेठा भाजपा एवं वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती तारावती भाजपा विजेता घोषित की गई हैं। वार्ड क्रमांक 5 से मनोज वंशकार निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 6 से रीता अमित सोनी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 7 अंकिता अरूण गुप्ता भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 बृजेन्द्र भुजवा भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 9 से रेनु संतोष सिंह कांग्रेस चुनी गई हैं।

नगर परिषद बैकुंठपुर के वार्ड क्रमांक 10 से रजनी रावेन्द्र गुप्ता भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 से तस्लीम खान कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से वीरेन्द्र कुमार सोनी भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से रजिया बेगम कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 से कमल कुमारी साकेत भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 15 से मीना तीरथ गुप्ता भाजपा विजयी घोषित हुई हैं।

नगर परिषद सेमरिया

भाजपा के 9, कांग्रेस के 3 तथा 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते

नगर परिषद सेमरिया में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 9,इंडियन नेशनल कांग्रेस के 3 तथा 3 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में एसडीएम सिरमौर नीलमणि अग्निहोत्री ने बताया कि नगर परिषद सेमरिया के वार्ड क्रमांक एक से राधा सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 दिलशेर खान निर्दलीय वार्ड क्रमांक 3 रानी राजेन्द्र विश्वकर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 संगीता महेन्द्र मिश्रा भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 5 से सावित्री शिवनाथ प्रजापति भाजपा विजयी घोषित हुई हैं। वार्ड क्रमांक 6 से लल्लू कोल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 7 से मुरलीधर शर्मा उर्फ लल्लू पाण्डेय भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 से विजय गुप्ता निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 9 से मोबीन खान कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 10 से नीलू कृष्णपाल सिंह भाजपा निर्वाचित हुई हैं। वार्ड क्रमांक 11 से गीता अविनाश सोनी भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से वंदना द्विवेदी भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से ऊषा राजेश कुशवाहा भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 से श्यामकली गुप्ता भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 15 से सुंदरलाल साकेत कांग्रेस से विजयी हुए हैं।

नगर परिषद डभौरा

भाजपा 6 व कांग्रेस 4

नगर परिषद डभौरा में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 6,इंडियन नेशनल कांग्रेस के 4 तथा बसपा के 2, सपा के एक तथा 2 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में एसडीएम पीके पाण्डेय ने बताया कि नगर परिषद डभौरा के वार्ड क्रमांक एक से अनिल कुमार गुप्ता कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 से रावेन्द्र राय दीक्षित भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 से किरण देवी कोल बसपा, वार्ड क्रमांक 4 से शिखा धीरेन्द्र सिंह भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 5 से माया देवी भाजपा चुनी गई हैं। वार्ड क्रमांक 6 से विभा वर्मा कंधी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 7 से आशिमा आदिवासी रचना बसपा, वार्ड क्रमांक 8 से रामकृपाल समाजवादी पार्टी, वार्ड क्रमांक 9 से प्रेमा कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 10 से छोटेलाल कोल भाजपा निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 11 से सुनीता भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से माया सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक13 से विवेक कुमार कोल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 14 से राजबहादुर सिंह कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 15 से सुधा मिश्रा भाजपा निर्वाचित घोषित हुई हैं।

नगर परिषद सिरमौर

भाजपा 11

नगर परिषद सिरमौर में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 11,इंडियन नेशनल कांग्रेस के 2 तथा बसपा के एक, तथा एक निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में एसडीएम पीके पाण्डेय ने बताया कि नगर परिषद सिरमौर के वार्ड क्रमांक एक सेप्रतिमा पंकज श्रीवास्तव भाजपा, वार्ड क्रमांक 2 से संदीप सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 से आशमा बेगम बसपा, वार्ड क्रमांक 4 से हीरा सिंह भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 5 से सुरेश कोल भाजपा चुने गए हैं।

वार्ड क्रमांक 6 से गीता लक्ष्मण कुशवाहा निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 7 से अमरजीत दाहिया भाजपा,वार्ड क्रमांक 8 से विजय कुमार सोनी भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से विशाल गुप्ता भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 10 से प्रेमा दाहिया भाजपा निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 11 से अनीता पाण्डेय कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से शैलेन्द्र सिंह भदौरिया भाजपा,वार्ड क्रमांक 13 से प्रभा पाण्डेय कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 से सुरेश कुमार भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 15 से गीता रावत भाजपा निर्वाचित घोषित हुई हैं।

नगर परिषद गोविंदगढ़

भाजपा 7 व कांग्रेस 4

नगर परिषद गोविंदगढ़ में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 7,इंडियन नेशनल कांग्रेस के 4 तथा बसपा के एक तथा 3 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर तथा तहसीलदार हुजूर आरपी त्रिपाठी ने बताया कि नगर परिषद गोविंदगढ़ के वार्ड क्रमांक एक सेविजय कुमार वर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 2 से साहिल बानो निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 3 से तबस्सुम खान भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से ज्ञानेन्द्र सिंह भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 5 से निशा वर्मा निर्दलीय चुनी गई हैं। वार्ड क्रमांक 6 से कुसुम वर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 7 से रामपाल भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 से अवधप्रकाश मिश्रा निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 9 से गंगा प्रसाद कोल भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 10 से सीमा बसपा निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 11 से अभय कुमार कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से विजय कुमार गुप्ता भुजवा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 से अभिषेक सिंह बघेल भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 से पिंकी भारती कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 15 से पुष्पा वर्मा कांग्रेस निर्वाचित घोषित हुई हैं।

नगर परिषद मनगवां

भाजपा साथ व कांग्रेस 6

नगर परिषद मनगवां में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 7,इंडियन नेशनल कांग्रेस के 6 तथा तथा 2 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में एसडीएम पीके पाण्डेय ने बताया कि नगर परिषद मनगवां के वार्ड क्रमांक एक सेसचिन कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 से शमा परवनी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से बुटलाभाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से अरविंद कुमार कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 5 से मोहम्मद मुबीन निर्दलीय चुने गए हैं। वार्ड क्रमांक 6 से वंदना कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 7 से त्रिवेणी प्रसाद कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8 से नीशा भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से कपूरलाल भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 10 से सुशील कुमार भाजपा निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 11 से राजेन्द्र प्रसाद भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से मुन्नी भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से सुनीता कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 से नेहा मिश्रा कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 15 से प्रमोद तिवारी भाजपा निर्वाचित घोषित हुए हैं।

नगर परिषद गुढ़

भाजपा 8 कांग्रेस के 3 तथा 4 निर्दलीय पार्षद

नगर परिषद गुढ़ में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 8,इंडियन नेशनल कांग्रेस के 3तथा 4 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में एसडीएम पीके पाण्डेय ने बताया कि नगर परिषद गुढ़ के वार्ड क्रमांक एक से अशोक कुमार कचेर भाजपा, वार्ड क्रमांक 2 से गीता भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 से ओमप्रकाश त्रिपाठी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 4 से दुर्गेश गुप्ता निर्दलीय तथा वार्ड क्रमांक 5 से सरोजनी देवी कांग्रेस चुनी गई हैं। वार्ड क्रमांक 6 से मुमताज खान कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 7 से अर्चना साकेत कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8 से पुष्पा प्रजापति निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 9 से शंकर निर्दलीय तथा वार्ड क्रमांक 10 से बबिता भाजपा निर्वाचित हुई हैं। वार्ड क्रमांक 11 से गीता सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से शशिप्रभा गुप्ता भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से विमला भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 से जगदीश प्रसाद भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 15 से अर्चना सिंह भाजपा निर्वाचित घोषित हुई हैं।

नगर परिषद त्योंथर

7 पर भाजपा कांग्रेस के 3 तथा बसपा के एक, तथा 4 निर्दलीय

नगर परिषद त्योंथर में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 7,इंडियन नेशनल कांग्रेस के 3 तथा बसपा के एक, तथा 4 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में एसडीएम पीके पाण्डेय ने बताया कि नगर परिषद त्योंथर के वार्ड क्रमांक एक से विद्यासागर शुक्ला निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 से मोहन भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 से कृष्णावती शुक्ला निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 4 से असलम खान कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 5 से प्रियंका निर्दलीय चुनी गई हैं। वार्ड क्रमांक 6 से रेखा देवी बसपा, वार्ड क्रमांक 7 से सुनीता साकेत भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 से विनोद कुमार शुक्ला भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से शुभलाल कोल कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 10 से ममता देवी कांग्रेस निर्वाचित हुई हैं। वार्ड क्रमांक 11 से आद्या देवी भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से राजेश भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से अर्चना भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 से अनिल कुमार भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 15 से राजकुमार मिश्रा निर्दलीय निर्वाचित घोषित हुए हैं।

नगर परिषद चाकघाट

15 वार्ड में से भाजपा ने सर्वाधिक आठ पर जमाया कब्‍जा

नगर परिषद चाकघाट में सभी 15 वार्डों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 8,इंडियन नेशनल कांग्रेस के 2 तथा 5 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में एसडीएम पीके पाण्डेय ने बताया कि नगर परिषद चाकघाट के वार्ड क्रमांक एक सेविभव कुमार जायसवाल भाजपा, वार्ड क्रमांक 2 से विजय कुमार गुप्ता निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3से मिथिलेश भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से पूनम केशरवानी निर्दलीय तथा वार्ड क्रमांक 5 से मीना भाजपा चुनी गई हैं। वार्ड क्रमांक 6 से पूनम देवी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 7 से सत्यम केशरवानी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 8 से निशा सोनी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 9 से प्रतिमा गुप्ता भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 10 से सुधा भाजपा निर्वाचित हुई हैं। वार्ड क्रमांक 11 से रंजना देवी भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से सुनील कुमार मांझी भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से दिनकर सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 14 से मानिकचन्द्र केशरवानी भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 15 से इंदल प्रसाद हरिजन कांग्रेस निर्वाचित घोषित हुए हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: मैहर पहाड़ी में मिले तीन लोगो के कंकाल, एक महिला दो पुरूष, शिनाख्त नहीं

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर देवी जी मंदिर के पीछे तीन लोगों के शव एक साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *