सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 26 नवंबर की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में मुख्य मांगों का मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से दिया गया ज्ञापन की प्रति अनुराधा सिंह नायब तहसीलदार रघुराजनगर सतना को सौंपकर 26 नवंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन ज्ञापित किया गया ज्ञापन राज्य की विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से सौंपा गया संयुक्त हस्ताक्षर हस्ताक्षरित ज्ञापन में मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालमीक शुक्ला सचिव के के शुक्ला मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकल्प गौतम प्रांतीय महासचिव आरडी दुबेदी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीष पाण्डेय मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष रंग बहादुर सिंह भदोरिया शिक्षक कांग्रेस के जिला सचिव यमुना द्विवेदी पुरानी पेंशन बहाली संघ के अध्यक्ष प्रभाकर पांडेय शिक्षा विभागीय समिति मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला संयोजक हॉर्टिकल्चर विभागीय समिति के अध्यक्ष रजनीश तिवारी राजपत्रित अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी समग्र शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सागर पाण्डेय लघु वेतन कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे.
26 नवंबर की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी संगठनों ने ट्रेड यूनियन सतना के प्रदर्शन कार्यक्रम में 12:00 बजे पुष्कर्णी पार्क में पहुंचकर समर्थन देने की अपील की है.
![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2020/11/gyapn.jpg)