Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: हरियाली अमावस्या पर गौ-शालाओं में 21 हजार पौधे रोपेगा गौ-संवर्धन बोर्ड

नागरिकों से पौध-रोपण में भाग लेने की अपील

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अध्यक्ष मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड (कार्य परिषद) स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि आगामी हरियाली अमावस्या (28 जुलाई) को गौ-संवर्धन बोर्ड द्वारा प्रदेश की गौ-शालाओं में 21 हजार पौध-रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी पंजीकृत गौ-शालाओं में 5-5 पौधे का रोपण होगा।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा भी प्रदेश के कार्यालय परिसरों में पौध-रोपण किया जाएगा। उन्होंने जन-साधारण से पौध-रोपण में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हरियाली अमावस्या प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित करने की भारतीय पर्व परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व धरती को हरीतिमा से सुशोभित और सुसज्जित करने का संदेश जन-मानस को हजारों वर्ष से देता आ रहा है। वर्तमान पर्यावरण असंतुलन के संदर्भ में इसका पालन और भी प्रासांगिक हो गया है।

शिक्षा का अधिकार कानून, ऑनलाइन लॉटरी 14 जुलाई को

शिक्षा का अधिकार कानून में सत्र 2022-23 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जुलाई तक लिये गये थे। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र ने बताया कि पात्रतानुसार निजी विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी द्वारा आज 14 जुलाई को किया जायेगा। वर्तमान में स्थानीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया में शासकीय सेवकों की ड्यूटी और कई पालकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के बाद सत्यापन कार्य नहीं कराए जा सकने की स्थिति में छात्र हित को देखते हुए समय-सारणी में संशोधन किया गया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद सत्यापन के उपरांत रेंडम पद्धति से 14 जुलाई को ऑनलाइन लॉटरी द्वारा बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। स्कूल आवंटन के बाद संबंधित छात्र 23 जुलाई 2022 तक प्रवेश ले सकेगा।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *