Monday , July 8 2024
Breaking News

World Masters Athletics Championships: भारत की 94 साल की भगवानी देवी ने 100 मीटर स्पर्धा में जीता गोल्‍ड 

World Masters Athletics Championships: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  भारत की 94 वर्षीय धाविका भगवानी देवी ने यहां हुए विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 24.74 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। भगवानी देवी ने इसके साथ ही गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, “भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने साबित किया है कि उम्र कोई बाधा नहीं है। उन्होंने तांपेरे में हुए विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर स्पर्धा में 24.74 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। उन्होंने गोला फेंक में कांस्य अपने नाम किया। वाकई शानदार प्रदर्शन।” विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 जून से 10 जुलाई तक हुआ था। यह 35 या इससे अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिला एथलीटों के लिए एथलेटिक्स ट्रैक और फील्ड खेल का विश्व चैंपियनशिप कैलिबर इवेंट है।

अर्जुन बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

युवा भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता ने सोमवार को यहा आइएसएसएफ विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक के मुकाबले में अर्जुन ने टोक्यो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता लुकास कोजेंस्की को 17-9 से हराया।

पंजाब के 23 साल के अर्जुन 2016 से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले वह रैंकिंग मुकाबले में 661.1 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहे थे। यह अर्जुन का सीनियर टीम के साथ पहला स्वर्ण पदक है।

उन्होंने अजरबेजान के गबाला में 2016 जूनियर विश्व कप में भी स्वर्ण पदक जीता था। स्पर्धा में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय पार्थ मखीजा 258.1 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। इजरायल के 33 साल के सर्गेई रिक्टर 259.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

 

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रपति पुतिन के साथ भारत-रूस संबंधों की समीक्षा के लिए उत्सुक हूं: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *