Sunday , September 29 2024
Breaking News

Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब, जानिए कौन हैं ये 

Who is Sini Shetty: digi desk/BHN/ मुंबई/ जिस इवेंट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है वह आखिरकार हो ही गया और हमें मिस इंडिया 2022 मिल ही गईं। ‘मिस इंडिया 2022’ का खिताब कर्नाटक की ‘सिनी शेट्टी’ ने जीत लिया है। सिनी सिर्फ 21 साल की हैं और उन्होंने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर यह ताज अपने नाम कर लिया है। हाल ही में मुंबई में ग्रैंड इवेंट हुआ था जहां सिनी शेट्टी को मिस इंडिया का विजेता बनाया गया है। सीनी की खूबसूरती और इंटेलिजेंस ने सभी का दिल जीत लिया था। सिनी के बारे में बहुत से लोग अभी नहीं जानते हैं। आज हम आपको मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

ब्यूटी क्वीन है सिनी शेट्टी

सीनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था। वे कर्नाटक की रहने वाली है। वे मात्र 21 साल की हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस की बैचलर डिग्री की है। और फिलहाल में वे चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं। सीनी साथ में एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी को बचपन से ही डांस का बहुत शौक था। उन्होंने चार साल उम्र से ही डांस सीखना शुरु कर दिया था। साथ 14 साल की उम्र तक भरतनाट्यम पूरा कर लिया था। मिस इंडिया बनने के लिए सीनी को कई पहलुओं से गुजरना पड़ा है। इन्हीं सब को देखते हुए जजेस ने सीनी को मिस इंडिया का खिताब पहनाया है। जजेस के रूप में मलाइका अरोड़ा, राहुल खन्ना, रोहित गांधी, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।

कृति सेनन ने दी बेहतरीन परफॉर्मेंस

राजस्थान की ‘रूबल शेखावत’ मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनरअप रही हैं। वहीं मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनरअप ‘शिनाता चौहान’ बनी हैं। वहीं इस इवेंट में कृति सेनन ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी थी। कृति सेनन के अलावा लॉरेन ने भी अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधा। वहीं इस शो को मनीष पॉल और राजकुमार राव मे होस्ट किया था। पूर्व क्रिकेटर मिताली राज भी इस इवेंट में पहुंची थी। इस इवेंट का आकर्षण रहीं मेंटर और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया। नेहा ने साल 2002 में इस खिताब को अपने नाम किया था। यहां भी उन्हें क्राउन पहने देखा गया था। इस क्राउन को पहने हुए उन्हें पूरे 20 साल हो चुके हैं।

About rishi pandit

Check Also

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने यश चोपड़ा की 92वीं जयंती पर वाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की

  मुंबई,  यश राज फिल्म्स की परोपकारी शाखा, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने अपने संस्थापक यश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *