Sunday , September 29 2024
Breaking News

CBSE Class 10th Result: आज घोषित नहीं होंगे CBSE 10वीं के परिणाम

CBSE Class 10th Result 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 4 जुलाई, सोमवार को सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 घोषित नहीं करेगा। बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है कि पहले ये खबर सामने आई थी कि आज सीबीएसई परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है और इसलिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग पर CBSE कक्षा 10 वीं, 12 वीं के परिणाम के बारे में किसी भी अपडेट के लिए नजर रखने की सलाह दी गई थी।

आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र इसी लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इन आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा CBSE कक्षा 10 वीं का परिणाम उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा।

CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद 15 दिनों के लिए टेली-काउंसलिंग सुविधा को सक्रिय करेगा। बोर्ड एक टोल-फ्री नंबर जारी करना सुनिश्चित करेगा ताकि छात्र अपने प्रश्नों का समाधान कर सकें। अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार रहे सभी छात्र सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक डायल कर सकते हैं।

पिछले 5 वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत

  • 2021: 99.04%
  • 2020: 91.46%
  • 2019: 91.10%
  • 2018: 86.7%
  • 2017: 93.12%

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • – cbse.gov.in या cbseresults.nic.in वेबसाइट ओपन करें
  • – सीबीएसई रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • – CBSE 10वीं स्कोरकार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • – कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें
  • – भविष्य में किसी जरूरत के लिए आप डाउनलोड की गई मार्कशीट का प्रिंट आउट ले सकते हैं।

यहां चेक करें रिजल्ट

  • – cbseresults.nic.in
  • – results.gov.in
  • – digilocker.gov.in

 

About rishi pandit

Check Also

वंदे भारत ट्रेन का डंका दुनियाभर में, जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा, कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *