Monday , November 2 2026
Breaking News

MP Elections: मतदाताओं के पास मिठाई के डिब्बे में पहुंचाए जा रहे थे 5-5 सौ के नोट, पुलिस ने पकड़ा

 डिब्बे में भाजपा पार्षद प्रत्याशी के पर्चे भी निकले

टीकमगढ़-निवाड़ी/किसी भी चुनाव में मतदाताओं को पैसे देकर मत खरीदने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन मामला सिद्ध नहीं हो पाता। लेकिन निवाड़ी में पुलिस ने ऐसे ही मामले को पकड़ लिया। जब निवाड़ी के वार्ड क्रमांक एक में मिठाई के डिब्बे में 5-5 सौ रुपए के नोट निकले। पुलिस मिठाई के डिब्बों को जप्त कर लिया है। डिब्बे में वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा प्रत्याशी सरोज पत्नी विनोद प्रजापति के पर्चे भी निकले हैं।

जानकारी के अनुसार निवाड़ी के वार्ड नंबर 1 में स्थानीय लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी को मिठाई के डिब्बे में पांच सौ का नोट बांटने का आरोप लगाते हुए निवाड़ी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर निवाड़ी कोतवाली नरेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मिठाई के डिब्बे को ज़ब्त कर लिया। जब मिठाई के डिब्बों को खोला गया तो उसमें पांच पांच सौ के नोट व भाजपा प्रत्याशी के पर्चे निकले। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं निर्दलीय महिला प्रत्याशी कुंवर बाई ने निवाड़ी कोतवाली पहुंच कर बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत की है जिस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता जांच में जुटी हुई है।इ स संबंध में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विनोद प्रजापति का कहना है कि मुझे विरोधियों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक वीडियो बनाकर फंसाए जाने का जाल बिछाया है। जिससे उन पर पर मामला भी दर्ज हो और उनकी छवि भी धूमिल हो। साथ ही चुनाव के दौरान उनके मतों पर भी असर पड़े। टीआइ नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। नायब तहसीलदार हनुमंत सिंह भी कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ले रहे हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *