Friday , July 4 2025
Breaking News

Astro: अगले 43 दिनों तक इन राशियों को राहु और मंगल की युति बनाएगी धनवान

Angarak yog effect these zodiac signs will be greatly benefited combination of rahu and mangal: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ राहु और मंगल ग्रह के प्रबल होने से मांगलिक कार्यों में रुकावट आती है। अब दोनों ग्रह एक साथ 10 अगस्त 2022 तक मेष राशि में विराजमान रहेंगे। जो ग्रहों का एक ही राशि में रहने को युति कहा जाता है। राहु और मंगल की युति से अंगारक नाम का योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंगारक योग को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। हालांकि राहु और मंगल की युति कई राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगी। आइए जानते हैं।

मेष 

यह समय अनुकूल है। मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। पैसों के मामले में नए ऑफर मिल सकते हैं।

मिथुन 

इस राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के आसार हैं। निवेश में सफलता मिलेगी। आपके सभी प्रयास सफल होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क

परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में सबकुछ अच्छा रहेगा।

सिंह 

आय के नए साधन प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। यश व कीर्ति की प्राप्ति होगी। कोई नई योजना सामने आ सकती है। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

वृश्चिक

धन लाभ की संभावना है। व्यापार में अत्यधिक मुनाफा प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

धनु 

सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़ेगी। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। शादी-ब्याह या किसी कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बनवाएं स्टोर रूम, नहीं तो रुक जाएगी ग्रोथ

घर के लिए कमरे जितने महत्वपूर्ण होते हैं। उतना ही महत्वपूर्ण स्टोर रूम भी होता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *