Tuesday , May 7 2024
Breaking News

Astro Tips: पशु-पक्षियों की सेवा से शांत होती है ग्रह-बाधा, ग्रहों के अनुसार कराएंं भोजन, मिलेगा लाभ

Astro Tips:digi desk/BHN/ नई दिल्ली/  अगर आप ज्योतिष पर विश्वास करते हैं, तो आपको पता ही होगा कि ग्रहों की चाल के अनुसार व्यक्ति का वक्त बदलता है और अच्छा-बुरा समय आता है। ऐसे में जहां कुंडली के पीड़ित ग्रहों की शांति के उपाय करने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं, वहीं शुभ ग्रहों को मजबूत करने के उपायों से उसके शुभ फलों में वृद्धि होती है। अब ग्रहों के मुताबिक रत्न धारण करना काफी महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में ग्रहों को शांत करने के कुछ आसान उपाय भी ज्योतिष में बताये गये हैं। इन्हीं में से एक है पशु-पक्षियों की सेवा करना। किसी खास दिन में किसी खास पशु या पक्षी को भोजन कराने से उस दिन के देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की बाधाएं कम होती हैं। कोई फायदा ना हो, तो भी पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने से पुण्य तो मिलता ही है।

पशु-पक्षियों की सेवा से कैसे बदलेगी किस्मत

ज्योतिष को विज्ञान की दृष्टि से देखें, तो सभी ग्रहों का अपना गुरुत्वाकर्षण बल होता है, जो कुछ खास डिग्री पर होने पर आप पर सबसे ज्यादा असर डालता है। इससे आपकी मानसिक स्थिति, सोचने-समझने की शक्ति, शरीर की ऊर्जा और विचारों में बदलाव होता है। ऐसे में कर्म आपका ही होता है, लेकिन सही दिशा में कर्म करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। उदाहरण के लिए अगर आपको किसी बाग के फल खाने हैं, तो आप माली से लड़ सकते हैं या प्यार से मांग सकते हैं। दोनों तरीकों से फल तो मिल सकता है, लेकिन आपकी मानसिक स्थिति से ही तय होगा कि आपको कितनी परेशानी या तनाव झेलना पड़ेगा। वहीं परिणाम बुरे भी हो सकते हैं।

पशु-पक्षियों की सेवा से मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं और जब मन अच्छा होता है, तो विचार भी उसी तरह के होते हैं। इसलिए ऐसे उपायों से मन को शांति मिलती है और क्रूर ग्रहों का असर कम होता है। तो चलिए आपको बताएं कि किस दिन किस पशु या पक्षी को दाना-पानी देना चाहिए।

रविवार

रविवार का दिन सूर्य का होता है। इस दिन गाय को गेहूं की रोटियां खिलानी चाहिए। इस दिन बंदरों को भी गुड़ और चना खिला सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

सोमवार

सोमवार का दिन चंद्रमा का होता है। चंद्रमा मन के स्वामी होते हैं। मन की चंचलता, तनाव, अनिद्रा आदि के लिए सोमवार को मछली को आटे के गोलियां खिलाएं। इसके अलावा सफेद गाय को आटे की लोई और पानी पिलाएं। ऐसा करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है।

मंगलवार

इस दिन मंगलदेव को प्रसन्न करने के लिए बंदरों को चना और गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। वहीं हनुमानजी भी प्रसन्न होते हैं। हनुमानजी की कृपा से मंगल और शनि दोनों से राहत मिलती है।

बुधवार

इस दिन गाय को हरी घास या चारा खिलाएं। साथ ही कबूतरों को बाजरा डालें। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। विद्यार्थियों और कारोबारियों को इससे विशेष लाभ होता है।

गुरुवार

इस दिन गाय को आटा या गुड़ खिलाएं। इससे मन में शांति रहती है और परेशानियों का हल ढूंढने में मदद मिलती है। इस दिन कबूतरों को मकई के दाने डाल सकते हैं। ऐसा करने से सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है।

शुक्रवार

इस दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। इस दिन सफेद गाय को आटा खिलाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है.

शनिवार

इस दिन काले कुत्तों को उड़द की बड़ी खिलाएं। या सरसों के तेल में बना कुछ खिलाएं। इसके अलावा काले कुत्तों को रोटी भी खिलाई जा सकती है। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और बड़े-बड़े संकट टल जाते हैं। राहु-केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए पक्षियों को बाजरा डालना चाहिए।

ये उपाय किसी खास दिन के लिए हैं, लेकिन अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह परेशानी पादा कर रहा है या आपको लंबे समय तक उससे जुड़ा फायदा चाहिए, तो इन उपायों को रोजाना करें। पशु-पक्षियों की सेवा से यूं भी पुण्य मिलता है और मन को बहुत शांति मिलती है। साथ ही ग्रह-बाधा भी दूर होती है।

 

About rishi pandit

Check Also

वैशाख त्रियोदशी: जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 16, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *