Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: टिकट कटने की खबर से भड़कीं भाजपा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष को सुनाई खरी-खोटी

सतना, भास्कर हिंदी नयूज/ सतना नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। टिकट वितरण में पक्षपात को लेकर पार्षद पद के प्रत्याशी खुलेआम विरोध पर उतारू हो गये हैं। ऐसा ही वाकया सोमवार को भाजपा कार्यालय में देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 28 से भाजपा की टिकट पर जोर-शोर से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटीं रीता शर्मा को जब यह पता चला कि चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी के आश्वासन के बावजूद उनकी टिकट काट दी गई है तो वे भड़क उठीं। प्रत्याशी रीता शर्मा गुस्से में आग-बबूला होकर भाजपा कार्यालय जा पहुंची और कार्यालय के गेट पर धरने में बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के जिम्मेदारों को निशाने पर ले लिया और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। प्रत्याशी ने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी पर टिकट बेचने का आरोप भी मढ़ दिया।

गौरतलब है कि पार्टी ने रीता शर्मा को वार्ड नंबर 28 से चुनाव लड़ने की हरी झंडी पूर्व में ही दे दी थी। पार्टी के आश्वासन पर रीता ने पोस्टर, पंपलेट छपवा कर वार्ड में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। सोमवार को जैसे ही उन्हें टिकट काटे जाने की खबर मिली वे आपे से बाहर हो गईं। महिला प्रत्याशी की नाराजगी की खबर जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लगी तो महिला प्रत्याशी को समझा बुझा कर किसी तरह शांत किया गया।

इनका कहना है

इस संबंध में जब पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी से “भास्कर हिंदी न्यूज” ने बात की तो उन्होंने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि इस संबंध में अधिकृत तौर पर जिलास्तरीय किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया गया है। प्रत्याशी रीता शर्मा को किसी ने गलत जानकारी दी थी। हालांकि मामला प्रदेश की कोर कमेटी के पास पहुंचा है। जो भी निर्णय कोर कमेटी करेगी, उस आधार पर स्थानीय स्तर पर फैसला लिया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *