Friday , August 15 2025
Breaking News

Luck Remedies: सुबह करें ये काम, दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में

Good Luck Remedies: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ हमारे धर्म ग्रंथों में कई काम के बारे में बताया गया है। जिन्हें करने से जातकों की परेशानियों समाप्त होती है। यह काम बहुत सरल हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। कहा जाता है कि अच्छे कर्मों का फल शुभ होता है। हालांकि कई बार अच्छे कर्मों के बाद भी व्यक्ति को वो सब नहीं मिल पाता, जिसका वे हकदार है। उनका भाग्य साथ नहीं देता। ऐसा ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया गया है। जिन्हें प्रतिदिन सुबह के समय करने से लोगों के कष्ट दूर होते है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो काम।

सूर्य को अर्घ्य देना

सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य का संबंध पितरों से है। इसलिए रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करने से व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। स्नान करने के बाद तांबे के लोटे से जल अर्पित करने से जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

तुलसी में दीपक जलाएं

मान्यता है कि तुलसी के पौधे की पूजा करने से दूर्भाग्य दूर होता है। वह सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सुबह उठकर स्नान करने के बाद तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस मंत्र का करें जाप

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही व्यक्ति को अपनी हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। मान्यता है कि जातक के हाथ में माता लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए सुबह उठने के बाद हथेलियों को जोड़कर मंत्र (कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्।।) का जाप करें। फिर हथेलियों के दर्शन करें।

गायत्री मंत्र से दूर होंगे कष्ट

गायत्री मंत्र बेहद प्रभावशाली है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति में सकारात्मकता का विकास होता है। साथ ही दरिद्रता दूर होती है। गायत्री मंत्र का नियमित जाप जातक को सफलता की ओर ले जाता है।

 

About rishi pandit

Check Also

जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण को चढ़ाए जाते हैं 56 भोग, जानें परंपरा की शुरुआत

 हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *