Sunday , April 28 2024
Breaking News

Weekly Rashifal: इस हफ्ते कोई प्रिय व्यक्ति जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा, पढ़िए  शुभ अंक

Weekly Rashifal (12 to 18 June 2022)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): पेशेवर जीवन में स्थिरता व सुरक्षा को छोड़कर तरक्की के लिए नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। जीवन में परिवर्तनों के लिए आप तैयार हैं। अतीत को भुलाकर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव व कठिनाइयों से गुजरने के दौरान जीवन के प्रति नवीन दृष्टिकोण विकसित होगा। घर व कार्यस्थल पर रचनात्मकता व सहजता से विभिन्न कार्यों को संपन्न करेंगे। अंतर्मन की शक्ति आत्मविश्वास जगाएगी। शुभ अंक: 1 2 शुभ रंग: वाइट

वृष (21 अप्रैल-21 मई): निजी व पेशेवर जीवन में परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे। दृष्टिकोण व प्राथमिकताओं में परिवर्तन के साथ नई शुरुआत होगी। नेतृत्व के गुण का परिचय देंगे व व्यावयायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करेंगे। सत्ता में मौजूद लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। भावनाएं प्रकट करें। कोई सहयोगी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकता है, उससे बचें। अहंकार व आत्मसम्मान के मध्य फर्क को समझें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गोल्डन यलो

मिथुन (22 मई-21 जून): कोई प्रिय व्यक्ति जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा। निजी संबंधों में द्वंद्व महसूस करेंगे व प्रतिबद्धता के लिए तैयार नहीं होंगे। अंतर्मन की सुनें। शांत भाव से विचार करने पर सही निर्णय लेना संभव होगा। कार्यस्थल पर अत्यधिक जिम्मेदारियां लेने से तनाव हो सकता है। पेशेवर जीवन व परिवार से जुड़े विवादों का हल विचारपूर्वक बातचीत से संभव होगा। किसी भी बहस व टकराव से बचें। सफलता हेतु एक समय पर एक कदम बढ़ाएं। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: लश ग्रीन
 
कर्क (22 जून-22 जुलाई): व्यावसायिक जीवन में नए कार्यों की शुरुआत के लिए उचित समय है। नवीन लक्ष्य चिन्हित होंगे। नए विचारों व योजनाओं को सराहना मिलेगी। कार्यस्थल पर रचनात्मकता व सहजता से कार्यों को संपन्न करते हुए तरक्की की ओर बढ़ेंगे। कला, संगीत व रंगमंच में रुचि लेंगे व उनमें योग्यता प्रदर्शित करेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। चर्चित लोगों से संपर्क बनेंगे। अन्य लोगों के प्रभाव में आकर लक्ष्य से विमुख न हों। अंक: 8 शुभ रंग: वाइट

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे व नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएंगे। द्वंद्व के बादल छंटेंगे। पेशेवर परिस्थितियों के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट होगा। जीवन की सौगातों का स्वागत करें। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। रचनात्मकता व बुद्धिमत्ता से विभिन्न गतिविधियों को संपन्न करेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। निर्णय प्रक्रिया व कलात्मक अभिरुचि के कार्यों में भागीदारी से संतुष्टि मिलेगी। प्राकृतिक चिकित्सा से लाभ मिलेगा। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): रचनात्मक व व्यावसायिक कार्यों में प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। घर व कार्यस्थल पर नकारात्मक प्रभावों से बचें। अपनी योजनाओं, विचारों व भावनाओं को कुछ समय के लिए स्वयं तक सीमित रखना उचित होगा। जटिल परिस्थितियों में चतुरता के बजाय सहज व सामान्य दृष्टिकोण अपनाने से उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। निजी संबंधों में भावनाएं प्रतिध्वनित होंगी। पृष्ठभूमि में रहकर कार्य करने से लाभ व संतुष्टि मिलेगी। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: वाइन रेड

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): संबंधों व परिस्थितियों को लेकर बेहद भावुक रहेंगे। भावनाओं का ज्वार शांत होने के बाद बुद्धिमत्ता से सत्य को परखते हुए निर्णय लें। परिस्थितियों व दूसरों के विचारों से प्रभावित न हों। मौलिकता कायम रखें व लक्ष्य पर अडिग रहें। व्यावसायिक व निजी परिस्थितियां समय व ऊर्जा की मांग करेंगी। निजी संबंधों में कल्पनाएं आल्हादित करेंगी। चीजों को विलंबित करने के बजाय त्वरित कार्य आरंभ करें। अंतर्मन की सुनें। शुभ अंक: 1 7 शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): रचनात्मक विचारों से प्रेरित रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। निजी जीवन में चमक बिखेरेंगे। परिवर्तनों को नापसंद करने वाले लोगों को आप अस्थिर प्रतीत हो सकते हैं। विरोधाभासी विचारों के समर्थन से बचें। आधुनिक प्रणाली व तकनीक को अपनाएंगे। अविश्वसनीय युवक से बचें, वह आपकी योजनाओं में बाधा डालने का प्रयास कर सकता है। जिससे प्रेम करते हैं,उसके समक्ष भावनाएं प्रकट करेंगे। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: शेड्स आफ ब्लू

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): विभिन्न परिस्थितियों में मनमुताबिक परिणाम प्राप्त करने के लिए संसाधनों का कुशल संयोजन करेंगे। संवाद की कला व समुचित निर्णय से व्यावसायिक साझेदारी व निजी संबंधों में संतुलन बिठाएंगे। प्रयासों व सूझबूझ से कठिन लक्ष्य प्राप्त करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, लोग आपके शब्दों को गलत अर्थ में प्रस्तुत कर सकते हैं। धनु राशि के ही व्यक्ति से समुचित सलाह मिलेगी। अपने सत्य को स्वीकार करें। शुभ अंक: 14 शुभ रंग: टरक्वायज

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाएं। बड़ी योजनाएं न बनाएं व अधिक अपेक्षाएं न रखें, अन्यथा निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सफलता हेतु एक समय पर एक कदम बढ़ाएं। कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं। अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे। निजी व पेशेवर जीवन में संतुलित रवैया अपेक्षित है। समय के प्रवाह के साथ बहना उचित है। प्रियजनों से संबंध मजबूत होंगे। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: आरेंज

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): कार्यस्थल पर प्राथमिकताएं चिन्हित करते हुए व्यवस्था कायम करेंगे। नेतृत्व के गुणों का प्रदर्शन करेंगे। अन्य लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे। कई बार विध्वंस के बाद ही सृजन होता है। घर व कार्यस्थल पर कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। उन्हें सकारात्मक रूप में लें। पेशेवर जीवन के अनुभवों से व्यक्तित्व को मजबूती मिलेगी। दूसरों की अपेक्षाओं से तालमेल बिठाना कठिन प्रतीत होगा। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। शुभ अंक: 16 शुभ रंग: फायरी रेड

मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): निजी संबंधों व व्यावसायिक साझेदारी को लेकर संवेदनशील रहेंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्साही रवैया रखेंगे, किंतु ऊपरी तौर पर शांत व संयत नजर आएंगे। लोग आपके चुंबकीय व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होंगे। स्वार्थी व्यक्ति से दूरी बनाएं। बड़ी महत्वाकांक्षाओं में बहने के बजाय सधे हुए कदमों से आगे बढ़ना श्रेयस्कर है। नए अनुभवों व विचारों के प्रति रुचि रखेंगे। जीवन में प्रेम व निज स्वातंत्र्य रहेगा। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: स्काई ब्लू

About rishi pandit

Check Also

भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा करने से मिलेगी सुख और समृद्धि

वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 27 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन विकट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *