कलेक्टर ने की एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के छात्र-छात्राओं से चर्चा और दी बधाई
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा है कि निडरता से परीक्षा का सामना करें,
क्योंकि परीक्षा में वह निश्चित सफल होते हैं, जो दबाव में नहीं आते हैं। कलेक्टर श्री वर्मा रविवार को टेस्ट उपरांत 19 जून को एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र बतला रहे थे।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. परीक्षित राव, निगमायुक्त राजेश शाही, आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा सतना टीम लीडर रामलखन मीणा, डॉ. सुनीता सोनी और बड़ी संख्या में
छात्र छात्राएं उपस्थित थे। सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव ने कहा कि डाउट वाले प्रश्नों को एलिमिनेशन मेथड से हल किया जा सकता है। निगमायुक्त श्री राजेश शाही ने कहा कि उत्साह से आगे बढे़।
Bhaskar Hindi News