Tuesday , May 21 2024
Breaking News

शीत लहर के लिए खुद को कर लीजिए तैयार, इन राज्यों में चमकने वाली है सर्दी

Cold Wave Alert: newdelhi/ भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के प्रमुख राज्यों में शीत लगर का अनुमान लगाया है। इसमें राजधानी दिल्ली समेत, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर स्‍थानों में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे 2-4°C और मध्‍य, पूर्व और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के अधिकतर हिस्‍सों में सामान्‍य से 2-6°C है। उत्तर पश्चिम भारत में इसके धीरे-धीरे कम होकर 2-4°C होने की संभावना है। 24 घंटों के बाद मध्‍य भारत में तापमान 2-4°C होने और 48 घंटों के बाद आगे के तीन दिनों में पूर्व भारत में तापमान 2-3°C होने की संभावना जताई गई है। यानी उत्तर पश्चिम भारत के छिटपुट स्‍थानों पर शीत लहर की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान 2-6°C और मध्‍य, पूर्व तथा उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में सप्‍ताह 1 के दौरान न्‍यूनतम तापमान 2-4°C रहने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के हिस्‍सों और पूर्वोत्तर राज्‍यों को छोड़कर देश के अधिकतर भागों में तापमान सामान्‍य से नीचे रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्‍यों में तापमान सामान्‍य या सामान्‍य से अधिक रहने की संभावना है।

आज और कल दिल्ली वाली सर्दी

दिल्ली में शनिवार और रविवार को ठंड का अनुमान है क्योंकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो इस साल अब तक के सबसे कम और सामान्य से पांच डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, नवंबर के महीने के लिए, 2006 के बाद रात के समय पारा का यह सबसे कम आंकड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 22-25 नवंबर के दौरान उत्तर पश्चिम भारत को बहुत प्रभावित करेगा। इस अवधि के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या हिमपात की गतिविधियां सामान्य होने की संभावना है। पिछले सप्ताह क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा देखी गई थी।

मध्य प्रदेश: बारिश के आसार, ठंड भी बढ़ेगी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वेदर सिस्टम अब कमजोर पड़ गए हैं। साथ ही हवा का रुख भी अब कुछ बदलने लगा है। इससे अब रात के तापमान में 22 नवंबर तक धीरे-धीरे गिरावट होगी। 22 नवंबर के बाद एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। इसके बाद फिर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बरसात होने की संभावना है।

 

About rishi pandit

Check Also

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक लू , सरकार ने बचाव के लिए जारी की एडवायजरी

नईदिल्ली देशभर के अधिकतर राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जगह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *