Friday , May 17 2024
Breaking News

Weather Alert: दिल्ली से लेकर MP तक बरस रही आग, मानसून का बेसब्री से इंतजार

Weather update fire raining from delhi to mp eagerly waiting for monsoon know how far it reached: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे पहले उत्तर और मध्य भारत में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में पारा चरम पर है। हर किसी को मानसून की आमद का बेसब्री से इंतजार है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सा में यही हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ ऐसी स्थिति रहेगी। इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और छिटपुट बारिश से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास मानसून पहुंचने का अनुमान है।

जानिए कहां तक पहुंचा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुका है। अब मुंबई में इसका इंतजार हो रहा है। यहीं से होते हुए यह मध्य प्रदेश पहुंचता है। अभी मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकतर हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है। 10 जून तक मुंबई में झमाझम शुरू हो सकती है। मायानगरी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग इसे प्री-मानसून बारिश बता रहा है।

इन राज्यों में अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं

स्काईमेट वेदर के अनुसार, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में फिर से लू से लेकर भीषण लू की स्थिति की चेतावनी दी गई है। वहीं, विदर्भ और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। पिछले कुछ दिनों में भी मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण गर्मी तक जारी रही। जबकि यह स्थिति विदर्भ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में दिखाई दे रही थी।

About rishi pandit

Check Also

रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के 4 नवजात शावकों की मौत

रांची रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाघिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *