Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Vastu tips: अगरबत्ती जलाने से लगता है पितृ दोष, जानिए इसके पीछे का कारण

Vastu Tips For Puja Path: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ पूजा में अक्षत, चंदन, कुमकुम, फल, पुष्प, धूपबत्ती, अगरबत्ती आदि चीजों का इस्तेमाल होता है। इन सभी चीजों का महत्व है। देवी-देवताओं की आराधना में पूजा सामग्री बदल जाती है। हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका ज्यादातर मांगलिक कार्यों में उपयोग होता है। इनमें से एक अगरबत्ती और धूपबत्ती है। अगर आप अगरबत्ती जलाते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें। इससे पितृ दोष लगता है। वह कई नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

अगरबत्ती जलाना अशुभ क्यों?

वास्तु शास्त्र में बांस को शुभ माना जाता है। इस पौधे का होना सकारात्मकता और उन्नति लाता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए बांस का पौधा रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में शुभ चीज को जलाना अच्छी नहीं है। भारतीय परंपरा में बांस जलाने की मनाही है। अगरबत्ती बनाने में बांस की लकड़ी का इस्तेमाल होता है। इसलिए अगरबत्ती जलाना अनुचित है।

बांस जलाने से पितृ दोष लगता है

बांस को वंश का प्रतीक भी माना गया है। ऐसे में बांस को जलाना अपने हाथों से अपने पारिवारिक वंश को नुकसान पहुंचाने जैसा है। हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार के लिए अर्थी तैयार करते समय बांस का इस्तेमाल किया जाता है। चिता जलाते समय अन्य लकड़ियों का उपयोग होता है। कभी बांस नहीं जलाया जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार बांस जलाने से पितृ दोष लगता है। किसी भी हवन अथवा पूजन विधि में बांस को नहीं जलाते हैं। सनातन परंपराओं में बांस का जलाना निषिद्ध है।

भाग्य का नाश होता है

बांस जलाने से टॉक्सिक हेवी मेटल जलते हैं, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। फेंगशुई के मुताबिक बांस जलाने से जातक के किस्मत का नाश होता है। बांस का पौधा सौभाग्य लाने वाला है।

 

About rishi pandit

Check Also

आज का पंचांग: सोमवार, वैशाख पंचमी तिथि – पूजा शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 09, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *