Thursday , July 30 2026
Breaking News

Corona Alert: देश भर में कोरोना के 3,712 नए मामले, 5 की मौत

Corona Alert, New cases of corona across country 5 deaths: digi desk/BHN/एक दिन में कोरोना वायरस के 3,712 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 19,509 हो गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 1,123 की वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को गुरुवार सुबह आठ बजे अपडेट किया गया। इसके अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हुई है। सभी मौतें केरल से हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.67 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में वैक्सीन की 193.70 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है।

About rishi pandit

Check Also

Rule Change From 1st August: LPG से बैंकिंग और तत्काल टिकट तक, 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम; हर परिवार पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और 1 अगस्त 2026 से कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *