Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Panchayat Election: OBC को झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण में 9 सीटों का नुकसान, सतना, सिंगरौली, रीवा (महिला) अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित

  • इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन जिला पंचायत अध्यक्ष के पद महिलाओं के लिए आरक्षित
  • अनुसूचित जनजाति-सतना, सिंगरौली (महिला), रीवा (महिला) के लिए आरक्षित
  • अन्य पिछड़ा वर्ग- छतरपुर (महिला), शहडोल (महिला), सीधी (महिला) के लिए आरक्षित

MP Panchayat Election 2022 Reservation: digi desk/BHN/भोपाल/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसमें पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)को बड़ा झटका लगा है। 2014-15 के चुनाव में ओबीसी वर्ग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद की 13 सीटें आरक्षित थीं लेकिन इस बार हुए आरक्षण में ये घटकर चार रह गईं यानी नौ सीटों का सीधे-सीधे नुकसान हुआ है।

दरसअल, सुप्रीम कोर्ट ने 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा में रहते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें आरक्षित करने के आदेश दिए थे। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को 22 सीटें मिलीं हैं। पिछले चुनाव में भी ये इतनी ही थीं।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक पंचायतराज आलोक कुमार सिंह ने पिछले चुनाव की आरक्षित सीटों को अलग निकालकर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई। मटके में लाट निकालकर आरक्षण किया गया। अनुसूचित क्षेत्र (शेड्यूल एरिया)की जिला पंचायत झाबुआ, आलीराजपुर, मंडला, डिंडोरी और बड़वानी में अध्यक्ष पद को पहले ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया था। इसके बाद अन्य जिलों में से लाट निकालकर सीटें आरक्षित की गईं। सभी वर्गों में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

किस वर्ग के लिए कौन सी सीट हुई आरक्षित

अनुसूचित जाति- ग्वालियर (महिला), खंडवा, छिंदवाड़ा, इंदौर (महिला), सिवनी, कटनी, रतलाम (महिला) और देवास (महिला)।

अनुसूचित जनजाति- मंडला, डिंडोरी, आलीराजपुर (महिला), बड़वानी, झाबुआ (महिला), श्योपुर (महिला), नर्मदापुरम (महिला), सतना, सिंगरौली (महिला), हरदा, जबलपुर, बुरहानपुर, रीवा (महिला) और नरसिंहपुर (महिला)।

अन्य पिछड़ा वर्ग- गुना, शाजापुर, दमोह (महिला), मंदसौर (महिला)।

अनारक्षित- अनूपपुर (महिला), विदिशा (महिला), शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, मुरैना (महिला), खरगोन, पन्न्ा (महिला), उमरिया (महिला), धार, बैतूल, भोपाल (महिला), भिंड (महिला), शहडोल (महिला), सीधी (महिला), सीहोर, बालाघाट, निवाड़ी (महिला), रायसेन, नीमच, सागर, आगर मालवा, उज्जैन (महिला), टीकमगढ़ (महिला), छतरपुर (महिला) और दतिया।

 2014 में ओबीसी के लिए ये सीटें थीं आरक्षित

भोपाल, हरदा (महिला), मुरैना, राजगढ़ (महिला), नरसिंहपुर, अशोकनगर (महिला), शिवपुरी (महिला),बुरहानपुर (महिला), विदिशा, सतना (महिला), कटनी (महिला), श्योपुर और नर्मदापुरम।

 

About rishi pandit

Check Also

कलेक्टर विकास मिश्रा ने डिंडोरी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आवश्यक निर्देश दिए

डिंडौरी कलेक्टर  मिश्रा ने डिंडौरी के 26वें स्थापना दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *