Sunday , April 28 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal 29 May to 4 Jun: इस हफ्ते भाग्य साथ देगा, सुख-समृद्धि प्राप्त होगी, जानिए शुभ रंग

Saptahik Rashifal 29 May to 4 Jun 2022

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): घर व कार्यस्थल में संतुलन बिठाएंगे। यात्रा का योग बनेगा। समाचार की प्राप्ति अथवा अतिथियों का आगमन हो सकता है। घर व कार्यस्थल की पुन: साज सज्जा से माहौल में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। संबंधों को स्नेह व फिक्र से सींचेंगे। धन व भौतिक वस्तुओं का संचय करें। निवेश करने से बचें। बागवानी व प्रकृति के बीच समय बिताने से तरोताजा होंगे। अंतर्मन में झांकने पर प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। नई शुरुआत करेंगे। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): व्यावसायिक परिस्थितियों में परिवर्तन लाएंगे। स्वजनों से स्नेह रखेंगे। निजी संबंध परिवर्तन के दौर से गुजरेंगे। वादों का सम्मान व संबंधों में प्रतिबद्धता अपेक्षित है। धन व प्रतिष्ठा के मोह में फंसे मित्रों से बचें। करियर पर ध्यान केंद्रित करें। अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दिल व दिमाग में संतुलन रहेगा। निजी व पेशेवर जीवन में सामंजस्य बिठाएंगे। कला व संगीत में रुचि लेंगे। जटिल कार्यों से निपटने का उचित समय है। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रोज पिंक
मिथुन (22 मई-21 जून): अतीत की तकलीफदेह यादें ताजा हो सकती हैं। उन्हें भुलाकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। नकारात्मक व विषाद से भरे व्यक्ति से बचें, वह परिवार में गलतफहमी उत्पन्न कर सकता है। कार्यस्थल पर वादों की उपेक्षा व लक्ष्य पूरे न होने के वजह से गतिरोध उत्पन्न हो सकता है। किसी प्रिय से क्षणिक विछोह हो सकता है। खानपान के अतिरेक व व्यसनों से बचें। व्यावसायिक लेनदेन सुचारू रहेंगे। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: ओल्ड रोड
कर्क (22 जून-22 जुलाई): भौतिक मामलों में भाग्य साथ देगा व धन-संपदा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक लक्ष्य पूरे होंगे। त्रिकोणीय निजी संबंध समस्या उत्पन्न कर सकते हैं, एक-दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप का अवसर किसी को न दें। भूमि व व्यापार में निवेश लाभप्रद होगा। जीवन का एक चक्र पूर्ण हो चुका है। नए अध्याय का आरंभ करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विभिन्न गतिविधियों को संपन्न करेंगे। यात्रा का योग है। सामाजिक प्रतिबद्धताएं पूरी करेंगे। अंक: 9 शुभ रंग: रोज पिंक
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): घर व कार्यस्थल की परिस्थितियों से निराशा महसूस कर सकते हैं। परिस्थितियों को स्वत: परिवर्तित होने दें। दिल व दिमाग में विरोधाभास के कारण निर्णय लेना कठिन प्रतीत होगा। चीजों के स्पष्ट होने तक प्रतीक्षा करना उचित होगा। स्वजनों को लेकर भावुक रहेंगे। व्यावसायिक कार्य सुचारू गति से आगे बढ़ेंगे। गलतफहमी से संबंधों पर असर पड़ सकता है। लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सी ग्रीन
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण से व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, हालांकि सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वजनों संग व अभिरुचि की गतिविधियों में समय बिताने पर तरोताजा महसूस करेंगे। सहज व विनोदी रवैया शीर्ष पर ले जाएगा। भय को त्यागकर महत्वपूर्ण मामलों के हल पर ध्यान केंद्रित करें। सप्ताहांत में सुखद समाचार मिलेगा। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटस पिंक
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): दीर्घकाल से बनी परिस्थितियों व संबंधों में अचानक परिवर्तन आएगा। महत्वपूर्ण घटनाक्रम घटित होंगे, फलस्वरूप हतप्रभ महसूस करेंगे, किंतु भविष्य में वे फायदेमंद साबित होंगे। नए अवसरों पर विचार करें। प्राथमिकताओं, मूल्यों व रवैए में परिवर्तन आएगा। किसी विवादित मामले में आपका दृष्टिकोण सर्वथा सही है, इसलिए विरोध व प्रतिस्पर्धा का सामना करें। निवास या पेशे में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। शुभ अंक: 16 शुभ रंग: फायरी रेड
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): मन-मस्तिष्क में सामंजस्य रहेगा। संतुष्टि का भाव रखेंगे। भौतिक मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी। लंबे संघर्ष के बाद प्रतिष्ठा व पकड़ मजबूत होगी। लक्ष्य की दिशा में परिश्रम जारी रखें। भाग्य साथ देगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यावसायिक सफलता व निजी संबंधों में प्रेम के फलस्वरूप जीवन के प्रति दृष्टिकोण में परिवर्तन आएगा। विचारों में परिपक्वता महसूस होगी। स्वयं को उसी रूप में स्वीकार करेंगे जैसे आप हैं। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): भाग्य साथ देगा। सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। पेशेवर जीवन में योग्यता के प्रदर्शन से प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ सहज संवाद करेंगे। पेशेवर जीवन से जुड़े मुद्दों को हल करेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में रूचि लेंगे। उदार व मित्रवत रवैए से पुराने विवाद का हल सुनिश्चित कर सकते हैं। मां या संतान को समय दें। जटिल परिस्थितियों में समझदारीपूर्ण रवैया अपेक्षित है। सही उत्तर के लिए दिल की सुनें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: लोटस पिंक
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): व्यावसायिक सफलता व भौतिक लाभ मिलेगा। जटिल लोगों से सहजता से निपटेंगे। घर व कार्यस्थल पर धन व संसाधनों के कुशल प्रबंधन से परिस्थितियों को नियंत्रण में रखेंगे। अपने कार्यक्षेत्र को विस्तार देंगे। सामाजिक जीवन में आनंद रहेगा। भावनात्मक संबंधों में स्नेह व संतुष्टि रहेगी। अपनी बात कहने में कभी-कभी निष्ठुर हो सकते हैं। ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करना न भूलें। शुभ अंक: 14 शुभ रंग: पीकाक ब्लू
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): भावनाओं का अतिरेक रहेगा। कभी प्रसन्नता तो कभी खिन्नता व उदासी के भाव रह सकते हैं। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक परिस्थितियां व निजी संबंध संवेदनशील रहेंगे, उनमें उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। असंतोष से बचें व प्रत्येक परिस्थिति में विनोदप्रियता कायम रखते हुए शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करें। पीठ पीछे होने वाली बातों को अनदेखा करें। अंतर्मन में झांकने पर सत्य व प्राथमिकताओं से परिचय होगा। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: चाकलेट ब्राउन
मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): घर व कार्यस्थल पर कुछ चीजों को अहमियत देंगे तो कुछ बातों की अनदेखी कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ एक समय पर एक कदम बढ़ाएं। विरोध का सामना करने के बावजूद समझौता करने को तैयार नहीं होंगे। दो पृथक मामले ध्यान आकर्षित करेंगे। आलस्य त्यागकर प्रयासों में निरंतरता बनाएं। पेशेवर जीवन में क्षणिक अस्थिरता व भावनात्मक असुरक्षा महसूस कर सकते हैं। अनावश्यक तनाव न लें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: साफ्ट पिंक

About rishi pandit

Check Also

पुखराज धारण करने के फायदे: आर्थिक और मानसिक संतुलन के लिए

ज्योतिष शास्त्र में नवरत्नों का वर्णन किया गया है. हर एक रत्न का प्रभाव हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *