Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Satna: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गिरे ओले

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से शनिवार को जिले के लोगों को कुछ राहत मिली। आसमान में आए काले घने बादलों ने जिले के कुछ स्थानों को बारिश से तरबतर कर दिया। इस दौरान ओले भी गिरे। मौसम में आए इस बदलाव के कारण सतना का तापमान गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले के अमरपाटन, रामनगर, मैहर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं इस बारिश के कारण रामनगर के खरीद केंद्र में खुले में रखा लगभग एक हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। यहां प्रबंधन की लापरवाही देखने मिली जिनके द्वारा पूर्व चेतावनी के बाद भी खरीद केंद्र से गेहूं को ढांकने की व्यवस्था नहीं की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। शुक्रवार को जहां सतना का तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस था तो मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीजन की सबसे गर्म रही बीती रात
सतना में इस सीजन की सबसे गर्म रात शुक्रवार-शनिवार की रात रही। जहां न्यूनतम तापमान इस सीजन में सर्वाधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह तापमान ठंड के सीजन में दिन के तापमान से भी दोगुना तक पहुंच गया। जिसके कारण लोग रात को भी बेचैन रहे और कूलर-पंखे गर्म हवा फेंकते रहे। शनिवार को सुबह की आर्द्रता जहां 39 फीसदी मापी गई तो शाम की आर्द्रता 32 फीसदी रही।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *