Monday , April 29 2024
Breaking News

Surya Gochar: 14 जून तक इन राशियों का सूर्य देव की कृपा से चमकेगा भाग्य

Sun Transit 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में आ चुके हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार बीते 15 मई को सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर सूरज ने वृषभ राशि में प्रवेश किया। इस राशि में भास्कर देव 14 जून तक रहेंगे। उनका यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों पर रवि की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं सूर्य का गोचर किन राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा।

मेष-सूर्य की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। पुश्तैनी प्रॉपर्टी में हिस्सा मिल सकता है। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। पुराने निवेश का जल्द ही लाभ मिलने के योग दिख रहे हैं। आपकी वाणु में सुधार होगा। साहित्यकारों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ-पूंजी निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। सूर्य गोचर आपको कई मौके देगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का काम के प्रति पूरा समर्पण रहेगा। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। विदेश से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

मिथुन-सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। माता-पिता के सहयोग से सभी कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई महंगी वस्तु खरीदने के योग हैं। निवेश में लाभ होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

कर्क-सभी कार्य पूरे होंगे। धन लाभ होगा। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जॉब और बिजनेस में लाभ के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। नए आर्थिक स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक-नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पैसों से संबंधी तकलीफ दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आकस्मिक रूप से नई वस्तु मिलने के योग है। पारिवारिक रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। साझेदारी से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ-सूर्य की कृपा से जीवम सुखमय रहेगा। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। अच्छा धन लाभ होगा। बेरोजगारों को नौकरी के नए ऑफर आएंगे। सरकारी नौकरी लगने की भी पूरी संभावना है। अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। कोर्ट कचहरी का मामले आपका पक्ष में आएगा।

मीन-मीन राशियों के जातकों के सितारे बुलंद रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में मन लगा रहेगा। जीवनसाथी से कोई महंगा उपहार प्राप्त हो सकता है। सूर्य देव आपके जीवन में सुनहरा पल लेकर आए हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

 

About rishi pandit

Check Also

भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा करने से मिलेगी सुख और समृद्धि

वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 27 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन विकट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *