Monday , April 29 2024
Breaking News

MP: लोडिंग वाहन ने बालिका को रौंदा, गुुस्साई भीड़ ने गाड़ी सहित ड्राइवर को जिंदा जलाया

Alirajpur loading vehicle trampled the girl angry mob burnt alive the driver including the car died: digi desk/BHN/आलीराजपुर/ आलीराजपुर में चंद्रशेखर आजादनगर के ग्राम छोटी पोल में शुक्रवार देर शाम लोडिंग वाहन ने आठ साल की एक बालिका को रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने वाहन में आग लगा दी। इससे वाहन खाक हो गया, वहीं चालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए गुजरात के बड़ौदा ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन ग्राम छोटी पोल के बरझर फाटक से गुजर रहा था। इस दौरान उसे आठ साल की बालिका कांजी पिता राकेश को चपेट में ले लिया। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए आसपास के लोगों ने वाहन में आग लगा दी। इससे वाहन चालक मगन सिंह पिता मानसिंह उम्र 37 हाल मुकाल ग्राम जामली जोबट बुरी तरह झुलस गया। वाहन भी जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को शासकीय अस्पताल चंद्रशेखर आजादनगर पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे बड़ौदा रेफर कर दिया गया। रास्ते में चालक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी नीरज नामदेव भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

मूल रूप से ग्राम सिंधी का रहने वाला था मृतक
बताया जाता है कि मगनसिंह मूल रूप से ग्राम सिंधी का रहने वाला था। गांव में विवाद के कारण वह जामली में रह रहा था। परिवार में माता-पिता, तीन बच्चे व पत्नी हैं। आजादनगर पुलिस ने बताया मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुरी तरह झुलसने के बाद भी पीटते रहे, कुछ बचाते नजर आए
वाहन के साथ ड्राइवर को आग के हवाले करने के दो वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में आठ से दस युवक चालक को पीटने के बाद वाहन में आग लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान चालक को भी आग के हवाले कर दिया गया। कुछ देर बाद आग की लपटों से घिरने पर बदहवास होकर वह नीचे गिर गया। इस दौरान कुछ लोग मिट्टी डालकर आग बुझाते दिखे, मगर कई लोग तमाशबीन ही बने रहे। इसके बाद जलते वाहन के बोनट पर चालक को बैठा दिया गया। यहां से नीचे गिरते ही उपद्रवी युवक लातों से उसे पीटते नजर आए। इस बीच किसी ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया। आजादनगर पुलिस उक्त वीडियो की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उक्त वीडियो बनाए तथा इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिए।

About rishi pandit

Check Also

MP: एक विवाह ऐसा भी.. प्रेमिका की मांग भरकर मार दी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या

शवों के पास से बरामद किया एक कट्टा दो चले हुए राउंड व एक सिंदूर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *