Saturday , May 3 2025
Breaking News

BJP Mission 2023: MP विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट 10 % बढ़ाने के लिए भाजपा संगठन की मशक्कत 

BJP Mission 2023: digi desk/BHN/ भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी ने दस प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) एवं महिला मोर्चा को इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों संगठनों को जून माह के अंत तक मतदान केंद्र स्तर तक टीमें गठित करना है और इंटरनेट मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर सक्रियता बढ़ानी है। उनसे कहा गया है कि मतदाताओं से सतत संवाद शुरू करें।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2018 में पार्टी को 41 प्रतिशत वोट मिले थे, जिसे 51 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। प्रदेश में सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

पार्टी ने शनिवार को मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाध‍िकारियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें जिला और मंडल स्तर तक संगठन खड़ा नहीं कर पाने को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जताई। इसके बाद खासकर महिलाओं और युवाओं को साधने की कवायद शुरू की जा रही है। दोनों संगठनों को मंडल और बूथ स्तर तक सभी इकाइयों का गठन करने को कहा गया है।

वाट्सएप पर बनाए जाएंगे ग्रुप

जनता तक सीधे तौर पर जुड़ने के लिए दोनों मोर्चा वाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। जिन पर सतत संवाद जारी रखेंगे। सदस्यों की समस्याएं, शिकायतें भी ग्रुप पर देखी-सुनी जाएंगी।

 

About rishi pandit

Check Also

मध्य प्रदेश बनेगा फुटवेयर हब, 5 कंपनियां करेंगी 301 करोड़ का निवेश, मिलेगी बंपर नौकरी

मुरैना मध्य प्रदेश अब फुटवेयर इंडस्ट्री का नया हब बनने जा रहा है! मुरैना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *