Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Satna: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने की चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की सफाई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार की सुबह चित्रकूट में विभिन्न सामाजिक सगंठनों के साथ नदी में उतरकर पुण्य सलिला मंदाकिनी की सफाई की। नदी से लगभग 10 गाडी कचरा निकाला गया। ऊर्जा मंत्री ने सभी तीर्थ यात्रियों से आग्रह किया कि पालीथीन. पानी के बोतल. डिस्पोजबल या अन्य कोई सामग्री नदी और सडक पर नहीं फेकें। इनकों निर्धारित स्थान पर ही फेकें। पुण्य सलिला मंदाकिनी की सफाई का अभियान आरोग्यधाम, पंचवटी घाट पर लगभग दो घंटे चला। जिसमें ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उनके साथ उपस्थित प्रतिनिधियों, एसडीएम पीएस त्रिपाठी, गायत्री शक्तिपीठ के कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के मंदाकिनी सेवकों ने नदी में उतरकर श्रमदान किया।

गंगा आरती में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर चित्रकूट के प्रवास के दौरान शुक्रवार की शाम 7 बजे पुण्य सलिला मंदाकिनी के राघवप्रयाग घाट पर आयोजिम मां गंगा कीदैनिक सांध्य आरती में शामिल हुए।
कामदगिरी की परिक्रमा की

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चित्रकूट प्रवास के दौरान शुक्रवार की शाम भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और कामदगिरी की परिक्रमा भी की।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *