Tuesday , April 30 2024
Breaking News

MP Weather Alert: MP का मौसम बना रहेगा शुष्क, प्री-मानसून जैसे हालात अभी नहीं

Madhya pradesh weather update, weather of the state will remain dry conditions like pre monsoon are not yet: digi desk/BHN/भोपाल/ वर्तमान में अफगानिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इधर हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर विदर्भ होते हुए तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इस सभी वजहों से वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण बादल छाने लगे हैं, लेकिन इससे मौसम में बहुत ज्यादा हलचल नहीं है। तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

मौसम विज्ञानी ममता यादव के अनुसार, वर्तमान में मध्य प्रदेश में दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इसकी वजह से शनिवार को भी बादल रहेंगे। नमी कम होने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदा-बांदी हो सकती है।

प्रदेश में गर्मी रहेगी बरकरार, ग्वालियर संभाग में हो रही बूंदा-बांदी

मौसम विज्ञानियों की मानें तो धीरे-धीरे प्रदेश में मानसून का माहौल बनेगा। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति तेज हो गई है, तो इसका देश के कई हिस्सों पर असर पड़ने वाला है। वैसे मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां मौसम शुष्क रहेगा। इंदौर, उज्जैन, धार, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम से लेकर भोपाल के आसपास के इलाकों तक गर्मी बनी रहेगी। वैसे ग्वालियर संभाग में कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी हो रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश में शनिवार को गर्मी तो रहेगी, लेकिन धूल भरी आंधी भी चल सकती है। यहां प्री-मानसून गतिविधि जैसी कोई बात नहीं रहेगी।

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया था, हालांकि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्‍सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है। 11 मई के बाद हालात थोड़े बेहतर हो सकते हैं, तापमान में कमी आ सकती है।

About rishi pandit

Check Also

अक्षय कांति बम नामांकन वापस लेकर BJP में हुए शामिल, जाने कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

इंदौर इंदौर के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने मैदान छोड़कर कांग्रेस को बड़ा झटका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *