Thursday , July 30 2026
Breaking News

CRS Report: Corona से 5 लाख से ज्यादा हुई मौतें, जन्म पंजीकरण में आई 5.98 लाख की कमी

CRS Report 2020: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ केंद्र सरकार ने मंगलवार को जन्म और मृत्यु रिपोर्ट के आधार पर नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) रिपोर्ट 2020 प्रकाशित की। सीआरएस के अनुसार 2019 की तुलना में साल 2020 में मृत्यु पंजीकरण में 4.75 लाख की बढ़ोतरी हुई है। इन आंकड़ों में कोविड-19 और अन्य कारणों से होने वाली मौतें शामिल हैं। वर्ष 2018 और 2019 में मृत्यु पंजीकरण में 4.87 लाख और 6.90 लाख की वृद्धि हुई। रजिस्टर्ड मौतों की संख्या 2019 में 76.4 लाख से बढ़कर 2020 में 81.2 लाख हो गई है। कुल पंजीकृत मृतकों में से पुरुषों और महिलाओं की हिस्सेदारी 60.2% और 39.8% है।

कोरोना वायरस से हुई इतनी मौतें

एमसीसीडी रिपोर्ट 2020 के मसौदे के अनुसार कुल पंजीकृत मौतों 81,15,882 लाख में से 18,11,688 के पास चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित सीओडी है। प्रमाणित मौतों में से 1,60,618 को 2020 में कोरोना वायरस मौतों के रूप में प्रमाणित किया गया है। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, एसडीआरएफ से दावों और अनुग्रह राहत की संख्या (24 मार्च 2022 तक) 7,24,279 है। रिपोर्ट के मुताबिक 28 अप्रैल 2022 तक कोविड-19 से हुई कुल मौतों की संख्या 5,23 693 है।

राज्यों में सबसे अधिक बढ़ोतरी

महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, पंजाब, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप और असम में 2019 की तुलना में 2020 में मृत्यु दर में वृद्धि दर्ज की गई। बिहार में मृत्यु दर में सबसे अधिक 18.3% 2019 में 3,59,349 मौतें जो 2020 में बढ़कर 4,25,047 हो गई है। महाराष्ट्र में 16.6% (2019 में 6,93,800 और 2020 में 8,08,783) के साथ सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई।

अन्य राज्यों का हाल

इस बीच, मणिपुर, चंडीगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में 2019 की तुलना में 2020 में मृत्यु दर में कमी देखी गई।

 

About rishi pandit

Check Also

Rule Change From 1st August: LPG से बैंकिंग और तत्काल टिकट तक, 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम; हर परिवार पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और 1 अगस्त 2026 से कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *