Friday , May 3 2024
Breaking News

Sports: तीरंदाजी विश्वकप में भारत को मिला दूसरा स्वर्ण, तरुणदीप और रिद्धि की जोड़ी ने मारी बाजी

Archery World Cup 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारत के तरुणदीप और रिद्धि ने तीदंदाजी विश्वकप स्टेज वन के रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट का स्वर्ण पदक जीता है। रविवार को तुर्की के अंताल्या में खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया। दोनों टीम चार सेट के बाद 4-4 की बराबरी पर थी। जिसके बाद शूट ऑफ में तरुणदीप और रिद्धि ने 18-17 से जीत हासिल की।

शूट ऑफ में किया शानदार प्रदर्शन

भारतीय जोड़ी की शुरुआत खराब रही। 35-37 से सेट गवां दिया। ब्रिटोनी पिटमैन और एलेक्श वाइज की ब्रिटिश जोड़ी ने दूसरे सेट में खराब शॉट लगाए। जिस कारण भारतीय खिलाड़ियों ने 36-33 से जीत लिया। इसके बाद ब्रिटिश तीरंदाजों ने कमबैक करते हुए तीसरा सेट 40-39 से अपने नाम किया। हालांकि अंतिम सेट में एक गलत शॉट के कारण मुकाबले उनके हाथ से चला गया। जिसके कारण तरुणदीप और रिद्धि ने इसे 38-37 से जीतकर शूटऑफ मुकाबले में ले आए। शूटऑफ में भारतीयों ने 18-17 से जीत लिया।

भारत का दूसरा गोल्ड मेडल

तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज-वन में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की मेन्स कम्पाउन्ड टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। फाइनल में भारतीय तिकड़ी ने फ्रांस की टीम को 232-230 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

 

About rishi pandit

Check Also

SIT ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज किया रेप केस, IPC के तहत दूसरी FIR

बेंगलुरु  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *