Friday , May 3 2024
Breaking News

IPL 2022: राहुल ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ एक सीजन में जड़े दो शतक

IPL 2022, LSG vs MI: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आईपीएल के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबले में केएल राहुल ने एक और शतक जड़ कर इतिहास रच दिया। केएल राहुल ने 62 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल, कोहली के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक सीज़न में एक ही टीम के ख़िलाफ दो शतक लगाया है। इसके अलावा राहुल IPL में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 8 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना को पछाड़ दिया है, जिनके नाम मुंबई के खिलाफ 7 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था।

बनाये कई अन्य रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। लेकिन मुंबई के लिए इस सीजन लगातार दूसरा शतक जड़कर केएल राहुल ने रोहित के टी20 क्रिकेट में 6 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। IPL में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल संयुक्त रूप में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 93 पारियों में 4 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल 141 पारियों में 6 शतक के साथ शीर्ष पर हैं। उसके बाद 5 शतकों के साथ विराट कोहली 2 स्थान पर फिर 4 शतकों के साथ जोस बटलर (71 मैच), के एल राहुल (93 मैच), शेन वॉटसन (141 मैच) और डेविड वार्नर (155 मैच) का नंबर आता है।

इस मैच का टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम की ओर से केवल राहुल चल सके और नाबाद शतक बनाया। उनके बाद दूसरा बेस्ट स्कोर मनीष पांडेय का (22 रन) रहा।

 

About rishi pandit

Check Also

National: टिकट घोषणा के इंतजार में बीता पूरा दिन, राहुल गांधी ने लिया ऑनलाइन नामांकन पत्र, अमेठी से लड़ेंगे..!

National amethi the whole day was spent waiting for-the ticket announcement it-was also discussed that …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *