Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Weekly Rashifal 17 To 23 April: इस हफ्ते दिल की सुनें, सफलता निश्चित है

Weekly Rashifal 17 April To 23 April 2022

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर स्फूर्त बने रहने के लिए विश्राम के साथ ही खानपान व व्यायाम पर ध्यान देना आवश्यक है। कलात्मक व अभिरुचि की गतिविधियों में भाग लेंगे। व्यावहारिक मामले व पारिवारिक विवाद थोड़े से प्रयास से हल होंगे। यात्रा का योग बनेगा। मित्रों व स्वजनों संग समय बिताएं। संवाद की कला में आप निपुण हैं। चर्चित लोगों से संपर्क कायम होगा। किसी भी प्रकार के अतिरेक से बचें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: चेरी रेड

वृष (21 अप्रैल-21 मई): निजी व व्यावसायिक लक्ष्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता से शांति स्थापित करेंगे। किसी भी तरह की बर्बादी व जड़ता से बचें। प्रियजनों संग सुखद समय व्यतीत करेंगे। मीन राशि का व्यक्ति जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा। मन-मस्तिष्क में लंबे समय से चल रहे कुछ विचारों को त्याग सकते हैं। भाग्य आपको दूसरे सत्य से परिचित कराएगा। आप उस मोड़ पर हैं, जहां परिवर्तन नियत है, उसे स्वीकार करें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सैफ्रन

मिथुन (22 मई-21 जून): कठिन परिश्रम व कुशल प्रबंधन से लाभ व सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी व व्यावसायिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। निजी संबंधों में प्रेम व संतुष्टि के भाव रहेंगे। खानपान के अतिरेक से बचें। मित्रों व परिवार का सहयोग मिलेगा। दूसरों के प्रति कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। विविध गतिविधियां व्यस्त रखेंगी। लक्ष्यों व प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने से नई अंतर्दृष्टि व उत्तर प्राप्त होंगे। शुभ अंक: 14 शुभ रंग: पीकाक ब्लू

कर्क (22 जून-22 जुलाई): लक्ष्य प्राप्त होंगे व पेशेवर जीवन में नई शुरुआत करेंगे। सहज व सरल दृष्टिकोण अपनाने पर योजनाओं पर अमल करना आसान होगा। कठिन परिश्रम के बावजूद परिणामों से असंतुष्ट रह सकते हैं। धैर्य व प्रयासों में निरंतरता से सफलता मिलेगी। संतान व सहकर्मियों के प्रति सख्त रह सकते हैं। खुशमिजाज रवैया सौहार्द व सामंजस्य स्थापित करने में मदद करेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भागदारी आनंदित करेगी। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): कार्यस्थल की परिस्थितियों व संबंधों के प्रति ऊर्जा से पूरित साहसी दृष्टिकोण रखेंगे। आप प्रेम व क्रोध के भाव त्वरित प्रकट करते हैं, इससे बचें। अंतर्मन में झांकने पर प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। निर्णय लेते समय दिल की सुनें। जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान व योग करें। पुराने व्यसनों से दूरी बनाएंगे। निजी जीवन में नए अनुभवों व कार्यस्थल पर रोमांचक कार्यों की दिशा में आगे बढ़ेंगे। नए संपर्क बनेंगे। शुभ अंक: 11 शुभ रंग: क्रिमसन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): एक साथ कई कार्यों को हाथ में लेने के बजाय एक समय पर एक गतिविधि पर ध्यान केंद्रित करें। धैर्य व सतत प्रयास सफलता दिलाएंगे। भावनात्मक बंधनों से मुक्ति की राह पर बढ़ेंगे। पुराने विवाद का अंत करेंगे। आत्मसम्मान मजबूत होगा। पेशेवर जीवन में नए कार्य की शुरुआत करने से पहले पुराने मामलों का समाधान करें। कुछ चीजों में विलंब आपके पक्ष में है। व्यावसायिक जीवन में प्रतिस्पर्धा रहेगी। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: मस्टर्ड यलो

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): कार्यस्थल पर अनावश्यक कार्यों में लिप्त रहते हुए अहम मामलों की अनदेखी कर सकते हैं। प्रयासों में निरंतरता की कमी घातक हो सकती है। जो चीजें वर्तमान में नकारात्मक प्रतीत हो रही हैं, वे सप्ताहांत में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेंगी। कार्यस्थल व निजी संबंधों में सीमाओं को स्वीकार नहीं करेंगे, भावनाएं प्रकट करें। काफी सोच-विचार कर निर्णय लें। संबंधों में किसी बाहरी को हस्तक्षेप न करने दें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: लैवेंडर
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): व्यावसायिक प्रतिष्ठा मजबूत होगी व अहम लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सही अवसरों को आकर्षित करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ व्यावसायिक जीवन में स्थिरता लाएंगे। प्रतिस्पर्धा व नकारात्मक प्रभावों का मजबूती से सामना करेंगे। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। दृष्टिकोण, प्राथमिकताओं व परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा व नई शुरुआत करेंगे। जीवन में जो भी प्राप्त हो, उसका आनंद लें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: रेड
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): प्रेम व आनंद के क्षण अन्य लोगों से साझा करेंगे। अतीत के मोह से निकलकर आप वर्तमान को पूर्णता के साथ जीना पसंद करते हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण निजी व व्यावसायिक जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाएगा। जीवन में सौहार्द रहेगा। आंतरिक शक्ति व बाह्य संसाधनों के मेल से निजी संबंधों व रचनात्मकता को नई ऊर्जा व ऊंचाई मिलेगी। कार्यस्थल पर लक्ष्य प्राप्त होंगे। अहम निर्णय लेने के लिए तैयार रहें। शुभ अंक: 1 3 शुभ रंग: डीप क्रिमसन
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): जीवन के प्रत्येक पहलू को लेकर उत्साह रखेंगे, पर ऊपरी तौर पर शांत व संयत नजर आएंगे। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। निजी संबंधों का विश्लेषण करने के बजाय दिल की सुनें व भावनाएं प्रकट करें। नए विचारों व अनुभवों के लिए स्वयं को तैयार करेंगे। पृथक रहने में समझदारी नहीं है। अन्य लोगों के महत्व व एक-दूसरे पर निर्भरता को स्वीकार करें। शुभ अंक: 16 शुभ रंग: सी ब्लू
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): स्वास्थ्य, आर्थिक पहलू व अन्य चीजों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको विश्राम व प्रकृति के बीच समय बिताने की जरूरत है। स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा वे गंभीर हो सकती हैं। सप्ताहांत में कार्यस्थल की परिस्थितियों व निजी संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। परिवार व मित्रों संग सुखद समय बिताएंगे। भलीभांति सोच-विचार के बाद ही कोई निर्णय व वादे करें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: स्टील ग्रे
मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): लक्ष्यों व प्राथमिकताओं को नवीन परिप्रेक्ष्य में देखने की आवश्यकता है। पेशेवर जीवन में विस्तार, भौतिक लाभ व प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। कार्यकौशल को सराहना मिलेगी। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। जीवनसाथी की इच्छाओं को अनदेखा न करें। विनोदप्रियता व विचारों की मुखर अभिव्यक्ति से लोगों का विश्वास जीतेंगे। कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम घटित हो सकते हैं। अहंकार से बचें। शुभ अंक: 19 शुभ रंग: सन यलो

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *