Madhya Pradesh Weather Update:digi desk/BHN/ भोपाल/ करीब 15 दिन से प्रदेश का तापमान लगातार बढ़ने के बाद सोमवार को बादल छाने से थोड़ी राहत मिली है। अभी तक हर दिन 17 से अधिक जिले लू (हीट वेव) की चपेट में रहते थे, लेकिन सोमवार को 13 जिलों में ही लू चली। सबसे तेज लू की चपेट में भिंड रहा।
इसके अलावा लू वाले जिलों में विदिशा, शिवपुरी, अशोक नगर, ग्वालियर, गुना, दमोह, सागर और छतरपुर (खजुराहो), कटनी, शहडोल और अनूपपुर शामिल हैं।
दो-तीन दिन तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तापमान में गिरावट की संभावना है। इसकी वजह यह कि अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर मप्र में हो रहा है।
हवा का रुख उत्तर-पश्चिम होने से भी तापमान में कमी आई
इसके अलावा एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिमी विदर्भ तक बनी हुई है जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। साथ ही हवा का रुख उत्तर-पश्चिम होने से भी तापमान में कमी आई है। इनके असर से देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो रही है।
बसे ज्यादा तापमान भिंड (गोहद) में 45.4 डिग्रीसे दर्ज
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान भिंड (गोहद) में 45.4 डिग्रीसे दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्रीसे. अधिक है। इसके बाद अनूपपुर में 44.7 और खजुराहो में 44.5 डिग्रीसे तापमान रहा जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। प्रदेश में गर्म रात सिर्फ टीकमगढ़ में रही। यहां रात का तापमान सामान्य सेे 4.7 डिग्रीसे अधिक रहा। बता दें कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होने पर गर्म रात माना जाता है।
महानगरों में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान
महानगर- अधिकतम– न्यूनतम
भोपाल — 41.8 (+4)– 23 (+1)
इंदौर—40.1 (+2)— 22.5 (+2)
जबलपुर– 42 (+4)– 25.8 (+3)
ग्वालियर– 43.4 (+5)– 21.8 (+2)