Wednesday , May 22 2024
Breaking News

Bollywood: दीपिका ने दिखाया एक और टैलेंट, शेयर की 12 साल की उम्र में लिखी अपनी पहली कविता

Talented Deepika Padukone: digi desk/BHN/मुंबई/  बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने फैन्स के साथ अपना एक और टैलेंट शेयर किया है। दीपिका का यह छुपा हुआ टैलेंट देखकर फैन्स हैरान हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को लिखने का भी शौक है। उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में अपनी पहली कविता लिखी थी। इतने दिनों के बाद अब जाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है। उनके इंस्टाग्राम पेज पर शेयर उनकी ये कविता पढ़कर सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 7वीं क्लास में पहली बार कविता लिखी थी। उस समय वह केवल 12 साल की थी।

दीपिका एक्टिंग में तो अपनी क्षमता साबित कर ही चुकी हैं। बैडमिंटन की भी वो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दीपिका ने इस बार फैंस को अपने टैलेंट के एक और पहलू से परिचित कराया है। उन्होंने पहली और आखिरी बार कोई कविता लिखी थी, जिसे उन्होंने आज फैंस के लिए शेयर किया है। दीपिका की इस कविता का नाम आई एम है।दीपिका का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं और इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। अगर दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आईं थीं। उससे पहले रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी दिखी थीं। इस फिल्म में उन्होंने कपिल देव यानी रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाया है।

 

About rishi pandit

Check Also

राजकुमार राव की श्रीकांत की कमाई में उछाल, 10वें दिन 25 करोड़ के पार हुई कमाई

मुंबई, राजकुमार राव पिछले कई दिनों से अपनी हालिया रिलीज फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *