Monday , July 1 2024
Breaking News

अब तक दुनिया में Coronavirus से हुई 12 लाख मौतें, जानिये अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत का क्रम

corona virus: briten/ Coronavirus से अब तक विश्व में मरने वालों का आंकड़ा 12 लाख पहुंच गया है। महामारी में मरने वालों की संख्या की संख्या के मामले में ब्रिटेन विश्व का पांचवा देश है। सबसे ज्यादा अमेरिका, उसके बाद ब्राजील, भारत और मैक्सिको हैं। फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 35 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। यहां पर अब तक कुल मामलों की संख्या 18 लाख से ऊपर पहुंच गई है। यूरोप के देशों में सबसे ज्यादा नए मामले फ्रांस में मिल रहे हैं। फ्रांस में दो सप्ताह का लॉकडाउन चल रहा है। इटली में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दस लाख पार कर गया है। मैक्सिको भी महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान एक लाख 42 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। पिछले दो सप्ताह की तुलना में यहां हर रोज के मरीजों की संख्या में औसत 69 फीसद इजाफा हुआ है। यहां टेक्सास के बाद सबसे ज्यादा केस कैलिफोर्निया में हैं। यूरोप में ब्रिटेन ऐसा देश है,जहां मरने वालों की संख्या पचास हजार पार कर गई है। अभी भी हालत सुधरती दिखाई नहीं दे रही है और हर रोज 22 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। रूस में एक दिन में पांच सौ मौत हुई हैं।

राजधानी मास्को में हर रोज छह हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। ईरान में कोरोना से मरने वालों की संख्या चालीस हजार पहुंच गई है। इटली में कोरोना के मामले दस लाख से ज्यादा हो गए हैं। छह लाख संक्रमित घरों में आइसोलेशन में हैं। हर रोज 32 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं।टर्की में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

पाकिस्तान में भी संक्रमण से जनता जूझ रही है। कोरोना महामारी से लड़ते हुए ग्यारह माह से ज्यादा हो गए हैं। पूरी दुनिया थक गई है, उसके बाद भी हमें वैक्सीन आने तक पूरी तरह सतर्क रहते हुए आवश्यक सावधानी बरतनी होगी।

About rishi pandit

Check Also

Iran में रिकॉर्ड कम मतदान में किसी को बहुमत नहीं, राष्ट्रपति का 5 को होगा चुनाव

तेहरान. ईरान में समाज सुधारक मसूद पेजेशकियान और कट्टरपंथी सईद जलीली को चुनाव में जीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *