Friday , May 10 2024
Breaking News

MP: शादी का झांसा देकर तांत्रिक कर रहा था विधवा से दुष्कर्म, केस दर्ज

On the pretext of marriage the tantrik was raping the widow case registered: digi desk/BHN/भाेपाल/ ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके परिचित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। अाराेपित झाड़–फूंक का काम करता है। मामला थाने तक पहुंचने की भनक लगते ही वह फरार हाे गया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

र्इंटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करार्इ है। उसमें बताया कि उसके पति की मौत हाे चुकी है। उसके बच्चे भी हैं। दाे साल पहले उसका परिचय लांबाखेड़ा निवासी राजू उर्फ पंडा सैनी से हुअा था। राजू ने महिला काे शादी करने का झांसा दिया। महिला काे भी सहारे की जरूरत थी। इस वजह से महिला उसके झांसे में अा गर्इ। इसके बाद राजू ने महिला का शारीरिक शाेेषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनाें महिला ने राजू से शादी करने के बारे में स्पष्ट बताने काे कहा, ताे वह शादी करने की बात से साफ मुकर गया। र्इंटखेड़ी थाना प्रभारी राकेश वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर राजू उर्फ पंडा सैनी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

अाराेपित राजू भी विवाहित है। उसके बड़े–बड़े बच्चे भी हैं। वह झाड़–फूंक कर लाेगाें का इलाज करने का काम करता है। उधर रातीबड़ थाना पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके गांव में रहने वाले युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कर लिया है। रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि गांव में रहने वाला विनाेद यादव कर्इ दिनाें से उसका पीछा कर रहा था। मंगलवार दाेपहर करीब दाे बजे वह घर में अकेली थी, तभी विनाेद उसके घर में घुस अाया। उसे घर में अकेला देखकर विनाेद ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। शाेर मचाने पर विनाेद वहां से भाग निकला। पुलिस मनचले की तलाश कर रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: 15 माह के मासूम ने खेलते समय निगल ली ब्लेड, गले में फंसी तो अटक गई सांसें, डॉक्टर्स ने बचाई जान

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पंद्रह माह का मासूम बच्चा रोहित सिंह कल शाम घर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *