Sunday , May 19 2024
Breaking News

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने MP में 5 लाख 21 हजार परिवारों को कराया गृह प्रवेश

PM Awas Yojana: digi desk/BHN/ भोपाल/ मध्य प्रदेश के 5 लाख 21 हजार प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह प्रवेश कराया। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को घर मिलने जा रहा है। कुछ ही दिन में नव संवत्सर शुरू होने जा रहा है, नव वर्ष में नए घर में प्रवेश बहुत शुभ है। मैं आपको इसकी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कई दलों ने गरीबों को लेकर नारे बहुत लगाए लेकिन उन्हें सशक्त नहीं किया। एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी भी परास्त होती है। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत गरीब को सशक्त करने में जुटी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में बने ये सवा पांच लाख घर सिर्फ आंकड़ा नहीं है, ये देश में सशक्त होते गरीब की पहचान बन गए है। ये भाजपा सरकार की सेवा भाव की मिसाल है। ये गांव की गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का प्रतिबिंब है। हमारे मध्य प्रदेश के सूदूर इलाकों में बसे लोगों को ये घर दिए जा रहे हैं। पक्का घर देना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, यह गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। यह गरीबी से लड़ने की पहली सीढ़ी है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे काम में लगा पाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले सरकार ने केवल कुछ लाख घर बनवाए थे, हमारी सरकार ढाई करोड़ घर बनवाकर दे चुकी है। इसमें से 2 करोड़ घर गांव में बनाए गए। कोरोना में भी इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया गया। मध्य प्रदेश में 24 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। इसका लाभ बैगा और सहरिया जैसे ऐसे समाज को हो रहा है जो कभी पक्के घर के बारे में सोच भी सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को घर मिलने जा रहा है। कुछ ही दिन में नव संवत्सर शुरू होने जा रहा है, नव वर्ष में नए घर में प्रवेश बहुत शुभ है। मैं आपको इसकी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कई दलों ने गरीबों को लेकर नारे बहुत लगाए लेकिन उन्हें सशक्त नहीं किया। एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी भी परास्त होती है। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत गरीब को सशक्त करने में जुटी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में बने ये सवा पांच लाख घर सिर्फ आंकड़ा नहीं है, ये देश में सशक्त होते गरीब की पहचान बन गए है। ये भाजपा सरकार की सेवा भाव की मिसाल है। ये गांव की गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का प्रतिबिंब है। हमारे मध्य प्रदेश के सूदूर इलाकों में बसे लोगों को ये घर दिए जा रहे हैं। पक्का घर देना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, यह गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। यह गरीबी से लड़ने की पहली सीढ़ी है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे काम में लगा पाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले सरकार ने केवल कुछ लाख घर बनवाए थे, हमारी सरकार ढाई करोड़ घर बनवाकर दे चुकी है। इसमें से 2 करोड़ घर गांव में बनाए गए। कोरोना में भी इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया गया। मध्य प्रदेश में 24 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। इसका लाभ बैगा और सहरिया जैसे ऐसे समाज को हो रहा है जो कभी पक्के घर के बारे में सोच भी सकते हैं।

चार करोड़ फर्जी नाम से राशन लिया जा रहा था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली सरकार के समय चार करोड़ फर्जी लोगों के नाम से राशन उठाया जाता था और फिर पिछले रास्ते से बाजार में बेचा जाता था। इसका सारा पैसा इनके खाते में जाता है। ये गरीबों के मुंह से निवाला छीनकर कितने करोड़ रुपये लूट रहे थे। ये जो मशीन लगाने का अभियान हमने चलाया था उसका भी मजाक उड़ाया गया। उन्हें पता था कि ऐसे में फर्जी खेल बंद हो जाएगा। भाजपा की सरकार हमेशा गरीबों के लिए काम करती है।

हर जिले में बनाए जाएं 75 अमृत सरोवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनाज की सरकारी खरीदी में मध्य प्रदेश ने बहुत अच्छा काम किया है और कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। 90 लाख छोटे किसानों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृतमहो्त्सव मना रहा है, ऐसे समय में हमें ऐसा कुछ करना चाहिए कि जो भावी पीढ़‍ियों को लिए हो। हम संकल्प करें कि इस वर्ष प्रतिपदा से अलगी वर्ष प्रतिपदा तक आजादी के अमृत महोत्सव की याद में हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाएंगे। संभव हो तो हर जिले में ये अृमत सरोवर नए हों और बड़े हो। इसमें मनरेगा की मदद भी ली जा सकती है। अमृत सरोवर का लाभ आने वाली पीढ़ी के साथ धरती मां को भी मिलेगा। धरती मां की प्यास बुझाना संतान का फर्ज है। यह जीवदया का भी काम होगा, जिससे पशु-पक्षियों को जल मिलेगा। यह मानवता का बहुत बड़ा काम है, जिसे हमें जरूर करना चाहिए। पीएम ने कहा कि मैं सभी प्रदेशो से यह काम करने का आग्रह करता हूं।

 

 

About rishi pandit

Check Also

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत

अनंतपुर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार तड़के एक कार और लॉरी के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *