Saturday , May 18 2024
Breaking News

Gudi Padwa: गुड़ी पड़वा से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मिलेगी सफलता

Gudi Padwa 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ महाराष्ट्रीयन और गोवा के लोग अपना नया साल प्रतिपदा तिथि, चैत्र शुक्ल पक्ष पर मनाते हैं। इस दिन को पारंपरिक रूप से गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है। इस साल यह त्योहार 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस वर्ष मराठी शाखा संवत 1944 शुरू होगी। प्रतिपदा तिथि 1 अप्रैल को सुबह 11.53 बजे से आरंभ होकर, 2 अप्रैल को सुबह 11.58 बजे समाप्त होगी। हिंदू नववर्ष से कई राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

गुड़ी पड़वा का महत्व

चैत्र, प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष विभिन्न कारणों से महत्वपूर्ण है। एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने इस दिन ब्रह्मांड की रचना की थी। एक अन्य कक्षा के अनुसार लोगों ने श्रीराम के अयोध्या लौटने के बाद उनके राज्याभिषेक समारोह का जश्न मनाया था। इसलिए भक्त रावण पर राम की जीत का प्रतीक गुड़ी फहराते हैं।

गुड़ी पड़वा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

1. मान्यता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने युद्ध जीतने के बाद सबसे पहले गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया था। इसके बाद से महाराष्ट्र में इस पर्व को मनाने की शुरुआत हुई। गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय संवत्सर पड़वो के नाम से मनाते हैं। कर्नाटक में इसे युगादि, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में उगादी के नाम से मनाया जाता है।

2. इस त्योहार में सूर्य उपासना की परंपरा है। भक्त सूर्य देव से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हैं।

3. गुड़ी पड़वा के दिन पूरन पोली बनाई जाती है। कुछ स्थानों पर नीम की पत्तियां खाने का चलन है।

मेष

आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। नए व्यवसाय और विदेश से लाभ के योग बनेंगे। अक्टूबर महीने तक लेनदेन में सावधान रहने की जरूरत है। प्रेम संबंध में पेरशानी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कोई विशेष सफलता मिलेगी।

मिथुन

भाग्य आपका साथ दे रहा है। नौकरी में पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। नए स्त्रोतों से धन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। अगस्त तक समय बहुत लकी है। किसी प्रकार के निवेश से बचने का प्रयास करें।

सिंह

परिवार के किसी नए सदस्य से जुड़ने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सहकर्मी से संबंध में सुधार होगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।

तुला 

आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। मन में खुशी बनी रहेगी। संबंधों में वृद्धि होगी। नई साझेदारी के कार्यों की शुरुआत ना करें। स्थान परिवर्तन के योग है। छात्रों की बहुमुखी प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रोफेशनल स्तर पर लंबित काम पूरे होंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

Nautapa: नौतपा के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन, वरना मिलने लगेंगे बुरे परिणाम

Vidhi upaaye nautapa 2024 follow these rules during nautapa nautapa 2024 dos and dont significance: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *