Friday , June 13 2025
Breaking News

Crime: 10 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद,पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े

Fake currency news police caught three accuse recovered fake notes of more than 10 lakhs: digi desk/BHN /भिंड/सायबर टीम और अमायन थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा है। आरोपितों के पास से 10 लाख पांच हज़ार कीमत के नकली नोट बरामद हुए हैं। यह नोट 2000 और 200 के नोट की नकल में छापे गए थे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर उनके पास से एक कलर प्रिंटर, नकली नोट का कागज और कटर मशीन बरामद की है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि आरोपित यह रकम गुजरात तक खपा रहे हैं। अब पुलिस इस पूरे मामले में बारीकी से पड़ताल कर रही है।

30 हज़ार में पांच लाख के नकली नोट

एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अमायन थाना के गांव के मोड़ पर कुछ आरोपित नकली नोटों का आदान-प्रदान करने के लिए आए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह यादव और साइबर सेल की टीम बल के साथ आसपास लग गई। मुखबिर के बताए स्थान पर तीन आरोपित नजर आए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने 10 लाख पांच हज़ार के नकली नोट बरामद किए हैं। पूछताछ की गई तो आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि वे लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। 30 हज़ार असली नोटों के बदले पांच लाख के नकली नोट देते हैं। यह नोट 2000 और 200 के नोट की हूबहू नकल कर छापे गए हैं। डिमांड पर 500 का नोट भी छाप कर दिया जाता है। एसपी ने बताया कि नकली नोटों की गड्डी में आरोपित कुछ असली नोट मिलाकर उनको गुजरात तक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस आरोपितों से जुड़े पूरे रैकेट के बारे में छानबीन कर रही है। पूर्व में भी इन आरोपितों को एसटीएफ की टीम ने नकली नोटों के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद दोबारा से नकली नोटों के कारोबार में लग गए।

About rishi pandit

Check Also

बिजली उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं

बिजली उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं  ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *