Wednesday , May 15 2024
Breaking News

MP Weather: MP के कई हिस्सों में छाए बादल, दिन के तापमान में कुछ कमी आने के आसार

Madhya Pradesh Weather Update: digi desk/BHN/भाेपाल/अलग–अलग स्थानाें पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियाें के असर से मध्यप्रदेश में कहीं–कहीं आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस वजह से गुरुवार–शनिवार काे अधिकतम तापमान में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि शनिवार से एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे हाेने की भी संभावना है। बुधवार काे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री सेलि्सयस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। खंडवा एवं नर्मदापुरम में लू चली। न्यूनतम तापमान 16 डिग्रीसे. खजुराहाे, मंडला, रीवा एवं मंडला में दर्ज किया गया।

राजधानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्रीसे.

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि बुधवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से तीन डिग्रीसे. अधिक रहा। मंगलवार काे भी अधिकतम तापमान 37.9 डिग्रीसे. दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 20 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से एक डिग्री से अधिक रहा। यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्रीसे. के मुकाबले 1.4 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक बुधवार काे हवाओं का रुख दक्षिणी बना रहा। भाेपाल, इंदौर, जबलपुर एवं इंदौर में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

मध्‍य प्रदेश में ये मौसम प्रणालियां सक्रिय 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर ट्रफ के रूप में सक्रिय है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर में एक प्रति चक्रवात मौजूद है। इन तीन मौसम प्रणालियाें के सक्रिय रहने से अभी दाे दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षाेभ के आगे बढ़ने के बाद शनिवार से एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे हाेने के आसार है।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: 29 सीटों पर 66.87% मतदान, पिछली बार से 4.29% कम, आयोग ने जारी किए अंतिम आंकड़े

Madhya pradesh bhopal mp news 66-87 voting on 29 seats in mp 4-29 less than …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *