Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Vastu Tips: शक्कर से जुड़े उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, जिंदगी में घुल जाएगी मिठास

Upaaye astrology jyotish upay do these sugar remedies to get success and money in life: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र में समस्याओं के समाधान के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। शक्कर का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। इससे जुड़े उपाय कई परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार चीनी से जुड़ने उपाय घर और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाते हैं। इन्हें करने से तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। वह जीवन में मिठास आती है। आइए जानते हैं शक्कर से जुड़े चमत्कारी उपायों के बारे में।

1. सूर्य देव को शक्कर मिला जल अर्पित करने से धन प्राप्ति होती है। वह ग्रह दोष दूर होते हैं। अगर पैसों की समस्या चल रही है, तो आटे और शक्कर की रोटी बनाकर कौंवों को खिलाएं।

2. यदि किसी जातक को बिजनेस में नुकसान हो रहा है। तब नियमित रूप से तांबे कि गिलास में शक्कर और पानी घोलकर पिये। वहीं सूर्य देव को भी शक्कर मिला पानी अर्पित करें। ऐसा नियमित करने से जन्म कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।

3. किसी जरूरी काम से बाहर जाना है। उसमें सफलता चाहते हैं। एक रात पहले तांबे के पात्र में शक्कर और पानी मिला दें। फिर घर से निकलने से पहले इस मिश्रण को पी लें। कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

4. शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से परेशान व्यक्ति को सूखा नारियल और शक्कर चीटियों को खिलाना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *