Sunday , September 29 2024
Breaking News

Manipur: सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गये एन. बीरेन, दुबारा बनेंगे मणिपुर के CM

Manipur CM elected: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मणिपुर में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) का दुबारा मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। रविवार को इंफाल में मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। इसी के साथ एन बीरेन सिंह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू भी शामिल हुए थे। पार्टी हाईकमान ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक और रिजिजू को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इसके अलावा केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य लैशेम्बा सनाजाउबा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे।

इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा निर्णय है, ये सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी, क्योंकि केंद्र पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है।

बता दें कि मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस मात्र पांच सीटों पर सिमट गई है। चुनाव में बीरेन सिंह ने हिंगांग सीट से कांग्रेस के पी शरतचंद्र को हराकर जीत हासिल की थी. एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पी शरतचंद्र को 18,000 से अधिक वोट से हराया था। बता दें कि पिछले चुनाव 2017 में बीजेपी सीटों के मामले में कांग्रेस के बाद दूसरे नंबर की पार्टी थी, इसके बावजूद भी उसने कांग्रेस के सदस्यों को अपने पाले में मिलाकर सरकार बना ली थी और एन बीरेन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए थे।

 

About rishi pandit

Check Also

वंदे भारत ट्रेन का डंका दुनियाभर में, जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा, कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *