Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Holi Upay: होली पर पति-पत्नी करें ये उपाय, मुश्किलें होंगी दूर, मिलेगी तरक्‍की

Holi 2022 Upay: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ होली के पर्व को हिंदू धर्म में बहुत विशेष माना गया है। इस वर्ष होली 18 मार्च 2022 को मनाई जाएगी। इससे पहले 17 मार्च की शाम को होलिका दहन किया जाएगा। होली का पर्व हमारे समाज में प्रेम और सुख-समृद्धि लाता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो होली पर जीवन की दशा व दिशा सुधारने और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। आइये जानते हैं कि होली पर वे कौन से उपाय हैं जिनसे आपका जीवन खुशियों से भर सकता है।

1. अपने घर को बुरी नजर से बचाने के लिए होली दहन वाले स्थान पर एक लोहे की कील मिट्टी में दबा दें। जब होली जल जाए तो बाद में उस कील को वापस अपने मुख्य दरवाजे के सामने दबा दें। इसे लेकर कुछ ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर को किसी प्रकार की बुरी नजर नहीं लगती है।

2. दांपत्‍य जीवन को सुख एवं समृद्धि से भरने के लिए होलिका दहन के दिन एक सूखा नारियल लें एवं उसमें चीनी भर दें। शाम के समय इसे होलिका की आग में रख दें। ऐसा करने के पीछे यह मान्यता है कि इस उपाय से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

3. यदि आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो होली की रात के समय उत्तर दिशा में एक पटिये पर सफेद कपड़ा बिछाएं और उस पर मसूर, काला उड़द, मूंग, चना दाल, चावल, गेहूं, और तिल के ढेर से नौ ग्रहों को स्थापित करें। फिर केसर का तिलक लगाकर घी का दीया जलाएं। इसे बाद नवग्रह और कामदेव रति की पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि दांपत्‍य जीवन में समस्‍याएं खत्‍म हो जाती हैं।

4. आर्थिक तंगी दूर करना है तो होली दहन की रात के समय पति-पत्नी को चंद्रमा की रोशनी में खड़े होना चाहिये। इसके बाद एक प्लेट में छुआरे और मखाने रखें। इसके बाद एक घी का दीपक जलाएं। चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें और धूपबत्ती दें। मान्यता कहती है कि ऐसा उपाय करने से पति-पत्नी के बीच प्‍यार बढ़ता है एवं माता लक्ष्मी की कृपा कायम रहती है।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *