Thursday , July 31 2025
Breaking News

Holika Dahan: देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनेगी होली

Holika Dahan 2022: digi desk/BHN/ उज्जैन/ महाकाल की नगरी उज्जैन में देश में सबसे सभी त्योहार मनाए जाते हैं। चाहे वो हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार दीपावली हो या होली, सबसे पहले महाकाल के आंगन में ही यह मनाई जाती है। इस बार भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 17 मार्च को सबसे पहले होली मनाई जाएगी, शाम 7 बजे सबसे पहले यहां होलिका दहन किया जाएगा। महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित कर मंदिर में होली खेलने की शुरुआत होगी। महाकाल मंदिर की परंपरा के अनुसार होली ओर धुलेंडी के दिन भस्मारती के समय सुबह 4 बजे गुलाल से होली खेली जाएगी। इसके साथ ही मंदिर में रंगपंचमी पर टेसू के फूलों से बनाए गए प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाएगी।

रोक हटने के बाद बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

महाकाल मंदिर में कोरोना की वजह से श्रद्धालु होली उत्सव में शामिल नहीं हो पा रहे थे। इस वर्ष रोक हटने के बाद एक बार फिर श्रद्धालु महाकाल के आंगन में होली खेल सकेंगे। गौरतलब है कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस विशेष होली उत्सव को मनाने के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। माना जा रहा है कि रोक हटने के बाद इस बार होली के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

वास्तु देवता को ऐसे करें प्रसन्न, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप बना हो तो जीवन में सुख-समृद्धि का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *