Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Controversy: कालेज में हिजाब को लेकर दो गुट भिड़े, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Clashes between two groups over hijab: digi desk/BHN/मंगलुरु/ हिजाब पहनने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच टकराव के बाद मंगलुरु में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने मंगलवार को कहा, कुछ लड़कियों को हिजाब पहनकर परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति देने को लेकर गुरुवार को दो समूह भिड़ गए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि एक छात्रा की शिकायत पर कुछ छात्रों और एबीवीपी के 15 सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। दूसरा मामला एक छात्रा की शिकायत पर पहले मामले की शिकायतकर्ता और छह अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है। तीसरा मामला एक अन्य छात्र की शिकायत पर दर्ज किया गया है। हाल ही में कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब को लेकर विवाद तब सामने आया जब उडुपी जिले के सरकारी ग‌र्ल्स पीयू कालेज के कुछ छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कथित तौर पर कक्षाओं में भाग लेने से रोकने के लिए जनवरी में विरोध करना शुरू कर दिया।

वाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान का झंडा पोस्ट करने को लेकर तनाव

शिमोगा जिले के कालेज में बुधवार को भी तनाव बना रहा। छात्रों ने उस छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसने पिछले दिनों हिजाब विवाद पर बहस के दौरान वाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर पोस्ट की थी। इस कालेज में छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन हुआ था। कालेज के छात्र इस छात्रा के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने और उसे कालेज से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 स्पेशल बसें; दिल्ली-चंडीगढ़ से मिलेगी सुविधा

शिमला  दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *