Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Election result: उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे, भाजपा को स्पष्ट बहुमत

Uttarakhand Election Result vote counting : digi desk/BHN/नई दिल्ली/ उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में संपन्न हो चुके विधानसभा चुनावों के नतीजे आना शुरु हो चुके हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब पहुंच चुकी है। फिलहाल भाजपा 41 सीटों और कांग्रेस 26 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है और अन्य दलों को 3 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव परिणाम को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री धामी को उनके प्रतिद्वंद्वी कैंडिडेट से करारी टक्कर मिल रही है। पुष्कर सिंह धामी 4000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेत हरीश रावत चुनाव हार चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है। उत्तराखंड के लोगों को हमारा काम दिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुष्कर सिंह धामी जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है। मैं जनता और कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं। लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी जीते। खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक हजार वोटों से चले रहे हैं आगे। हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त।

  • अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शर्मा चल रहे आगे
  • खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी 4000 वोट से पीछे चल रहे हैं। किच्छा से बेहड़ और रुद्रपुर से मीना शर्मा आगे चल रही हैं।
  • टिहरी जनपद की देवप्रयाग भाजपा के विनोद कंडारी कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी से आगे चल रहे हैं। धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे हैं।
  • टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार से आगे चल रहे हैं।
  • विकासनगर में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान को 3238 मत मिले। कांग्रेस के नवप्रभात को 3159 मत मिले।
  • उत्तरकाशी जनपद की पुरोला विधानसभा के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त।

कुल 70 सीटें, बहुमत के लिए चाहिए 36 सीटें

गौरतलब है कि है पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की विधानसभा में कुल 70 सीटें और सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी। अलग-अलग एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

झारखंड सीआईडी ने हैदराबाद से साइबर अपराधी को दबोचा, नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी पुलिस

रांची/हैदराबाद. झारखंड के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने हैदाराबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *