Thursday , May 16 2024
Breaking News

Accdient: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस टैंकर में घुसी, 11 महिलाएं घायल

Bus returning from chief ministers program collided with truck near indore many women injured: digi desk/BHN/इंदौर/ देवास में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरी बस को कैलोद करताल फाटा के पास आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में 11 महिलाएं घायल हुई हैं। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी महिलाएं पीथमपुर की रहने वाली हैं।

तेजाजी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, महिला दिवस पर मंगलवार को देवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए थे। इसमें इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम को 36 महिलाएं बस से पीथमपुर लौट रही थीं। इस दौरान कैलोद करताल फाटा के पास आगे चल रहे टैंकर में बस जा घुसी। हादसे में बस में बैठी 11 महिलाएं घायल हो गईं। सभी को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये महिलाएं हुई घायल 

शीतल पत्नी विजय निवासी विश्वास नगर, रीना पत्नी गजानंद निवासी विश्वास नगर, ललिता पत्नी गोकुल निवासी सदर, अस्मिता पत्नी जनकलाल निवासी सदर, संजना पत्नी सतीश निवासी सदर, सुनीता पत्नी रामविलास निवासी सदर, इंदु पत्नी यशवंत निवासी सदर, संगीता पत्नी बलराम निवासी सदर, रेखा पत्नी बाबूलाल निवासी सदर, वचना पत्नी कमलेश निवासी सदर, ललिता पत्नी राजेंद्र निवासी सदर आदि घायल हो गईं। सभी महिलाएं पीथमपुर के विश्वास नगर और सदर की रहने वाली हैं।

About rishi pandit

Check Also

MP: विश्वविद्यालय में होगा 1 साल का MBA-MCA, 4 साल UG करने वाले विद्यार्थियों को होगा फायदा

Madhya pradesh bhopal bhoj open university there will be 1 year mba mca in university …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *