Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Vastu Tips: घर में गलती से भी न लगाएं ये पौधे, तरक्की में डालते हैं बाधा 

Tips do not plant these trees in the house even by mistake they become reason of loss: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष की तरह वास्तु शास्त्र का अपना अलग महत्व है। हम अक्सर किसी काम को करने से पहले देखते हैं कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से है या नहीं। वास्तु शास्त्र में घर, किचन, गार्डन आदि की दिशा के साथ पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है। प्लांट्स सकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के कई फायदे हैं। इसे लगाने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है। हालांकि कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर से दूर रखना चाहिए। यह तरक्की में रुकावट डालते हैं। आइए जानते हैं-

  • – हिंदू धर्म में बरगद और पीपल के पेड़ को शुभ माना गया है। हालांकि ये पेड़ घर में होना दुखों का कारण बनते हैं। इन पेड़ों को हमेशा मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर लगाना चाहिए।
  • – घर के अंदर या बाहर पेड़ पौधे सकारात्मकता लाते है। हवा को शुद्ध करने में सहायक है, लेकिन गलत जगह पर लगे होने से नुकसान होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के ठीक सामने या बीच में कभी कोई पेड़ पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां आती है।
  • – वास्तु शास्त्र के अनुसार आम, जामुन, केला, महुआ, पीपल, बबूल, बेद आदि घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।
  • – घर में ऐसे पेड़ पौधे न लगाएं जिनसे दूध निकलता हो। ऐसे पेड़ सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
  • – कांटेदार पौधे भी घर में नहीं लगाना चाहिए। ये लोगों की तरक्की में रुकावट डालते हैं। वह परिवार में मनमुटाव का कारण बनते है।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *